HomeदेशG20 शिखर सम्मेलन में उड़ीसा के तीन प्रमुख ऐतिहासिक स्थल

G20 शिखर सम्मेलन में उड़ीसा के तीन प्रमुख ऐतिहासिक स्थल

Published on

भुवनेश्वर (बीरेंद्र कुमार): इस वर्ष भारत जी 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। भारत सरकार ने शिखर सम्मेलन के जरिए पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य देश में एक सौ ऐतिहासिक स्थल पर बैठक करना प्रस्तावित किया है। इन एक सौ स्थानों में जहां जी 20 शिखर सम्मेलन का बैठक होना है उसमें से तीन ओडिशा के ऐतिहासिक स्थल हैं। इन तीन ऐतिहासिक स्थलों में पुरी जिला में मौजूद विश्व प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर, भुवनेश्वर में मौजूद राजारानी मंदिर और खंडगिरि-उदयगिरि का गुफा शामिल है।

विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है कोणार्क का सूर्य मंदिर

कोणार्क का सूर्य मंदिर भारत के उड़ीसा राज्य के पूरी जिला में स्थित है। यह पूरी शहर से लगभग 35 किलोमीटर उत्तर पूर्व कोणार्क में स्थित है। 13वीं साताब्दी में निर्मित इस सूर्य मंदिर के निर्माण का श्रेय पूर्वी गंग वंश के राजा नरसिंह देव प्रथम को दिया जाता है 1984 इसवी में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी है।

पौराणिक महत्त्व

कोर्णाक सूर्य मंदिर सूर्य देव को समर्पित है, जिन्हें स्थानीय लोग बिरंचि नारायण कहते हैं।सूर्य के कारण इस क्षेत्र को अर्क यानी सूर्य क्षेत्र या पद्ममछेत्र भी कहा जाता है। पुराणों के अनुसार श्रीकृष्ण के पुत्र शांब को एक श्राप की वजह से कुष्ठ रोग हो गया था। शाम्ब ने मित्र वन में चंद्रभागा नदी के सागर संगम पर कोणार्क में 12 वर्षों तक तपस्या की थी, और सूर्य देव को प्रसन्न किया था,सूर्य जो सभी रोगों के नाशक हैं उन्होंने शाम के कुष्ठ रोग का भी निवारण कर दिया था। इसके बाद उन्होंने यहां सूर्य भगवान का वहां एक मंदिर बनाने का निश्चय किया था। रोग मुक्त होने के बाद चंद्रभागा नदी में स्नान करते हुए उन्हें सूर्य देव की एक मूर्ति मिली थी। कहा जाता है कि यह मूर्ति सूर्यदेव के शरीर का ही भाग है जिसे देव शिल्पी श्री विश्वकर्मा ने बनाया था।उन्होंने अपने बनवाए मित्र वन के मंदिर में इस मूर्ति को स्थापित कर दिया था।

स्थापत्य कला

कोणार्क सूर्य मंदिर का निर्माण लाल रंग के बलुआ पत्थरों तथा काली ग्रेनाइट पत्थरों से हुआ है। इसे 1236-1264 ईसा पूर्व गंग वंश के तत्कालीन राजा नरसिंह देव द्वारा बनवाया गया था। यह मंदिर भारत के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक है। कलिंग शैली में निर्मित इस मंदिर में सूर्य देव को रथ के ऊपर विराजमान किया गया है ,तथा इस पर पत्थरों की उत्कृष्ट नक्काशी उकेरी गई है। संपूर्ण मंदिर स्थल को 12 जोड़ी चक्रों के साथ 7 घोड़ों से खींचते हुए निर्मित किया गया है, जिसमें सूर्य देव को विराजमान दिखाया गया है ।परंतु वर्तमान में 7 में से एक ही घोड़ा बचा हुआ है। मंदिर के आधार की सुंदरता प्रदान करने वाले यह 12 चक्र साल के 12 महीने को परिभाषित करते हैं। तथा प्रत्येक चक्र 8 अर से मिलकर बना है जो दिन के 8 पहरों को दर्शाते हैं।

राजा रानी का मन्दिर,जहां नहीं है किसी देवी देवता की छवि

उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित राजारानी मंदिर 11वीं शताब्दी में बना एक हिंदू मंदिर है। इस मंदिर को मूल रूप से इंद्रेश्वर के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर में महिलाओं और जोड़ों के कामुक नक्काशी की वजह से स्थानीय रूप से इसे प्रेम मंदिर के रूप में जाना जाता है। राजा रानी मंदिर दो संरचनाओं के साथ एक मंच पर पंचायत शैली में बनाया गया है। एक केंद्रीय मंदिर को बड़ा कोनिक शिखर के साथ बनाया है। इसकी ऊंचाई 18 मीटर है और एक अन्य हाल एक पिरामिड है, जिसे जागो मोहन कहा जाता है । मंदिर का निर्माण सुर्ख लाल और पीले बलुआ पत्थर से किया गया था, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा राजा रानी कहा जाता है। पवित्र स्थान के अंदर कोई देवी या देवता की छवि नहीं है, इसलिए यह हिंदू धर्म के किसी विशेष संप्रदाय के साथ नहीं जुड़ा है।

खंडगिरि- उदयगिरि गुफा

यह वास्तु कला और धर्म की दृष्टि से खंडगिरि उदयगिरि गुफा का विशेष महत्व है। उड़ीसा में भुवनेश्वर के पास स्थित दो विशालकाय पहाड़ हैं। इन्हीं दो पहाड़ों में आंशिक रूप से प्राकृतिक और आंशिक रूप से कृत्रिम गुफाएं हैं ,जो पुरातात्विक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की है। हाथी गुफा शिलालेख में इसका वर्णन कुमारी पर्वत के रूप में होता है। यह दोनों गुफाएं लगभग 200 मीटर के हैं।

 

Latest articles

डॉक्टर नाओमी वोल्फ ने बिल गेट्स और दवा अपराध को मानवता विरुद्ध बताया

दिल्ली के प्रसिद्ध ताज पैलेस में आयोजित हो रहे इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में 7...

स्टेज पर नहीं बुलाया, अभी तक रूठा है पाकिस्तान, ICC भी कर रहा PCB को इग्नोर!

पाकिस्तान में अब भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुद्दा छाया हुआ है।अब पूर्व क्रिकेटर...

संभल में अनुज चौधरी की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च, खूब वायरल हो रहा वीडियो

होली और जुमे की नमाज वाले बयान को लेकर चर्चा में आए संभल के...

एमके स्टालिन ने’₹’ का बदला सिंबल, तो BJP नेता अन्नामलाई ने साधा निशाना

तमिलनाडु में हिंदी भाषा पर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है।...

More like this

डॉक्टर नाओमी वोल्फ ने बिल गेट्स और दवा अपराध को मानवता विरुद्ध बताया

दिल्ली के प्रसिद्ध ताज पैलेस में आयोजित हो रहे इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में 7...

स्टेज पर नहीं बुलाया, अभी तक रूठा है पाकिस्तान, ICC भी कर रहा PCB को इग्नोर!

पाकिस्तान में अब भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुद्दा छाया हुआ है।अब पूर्व क्रिकेटर...

संभल में अनुज चौधरी की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च, खूब वायरल हो रहा वीडियो

होली और जुमे की नमाज वाले बयान को लेकर चर्चा में आए संभल के...