आज से कर्नाटक विधान सभा का तीन दिवसीय सत्र शुरू ,बीजेपी की बढ़ेगी मुश्किलें 

0
310


अखिलेश अखिल 
कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही कांग्रेस सर्कार के मंत्री एमबी पाटिल ने को कहा है उससे बीजेपी की परेशानी अब बढ़ सकती है। पाटिल ने कहा है कि बीजेपी की तमाम पिछले सरकारों के कर्यकाल में जितने घोटाले हुए हैं अब उसकी जांच कराइ जायेगी । बता दें कि कर्नाटक विधान सभा का तीन दिवसीय सत्र भी आज से शुरू हो रहा है। इस सत्र के दौरान जहाँ स्पीकर की नियुक्ति होगी वही सभी विधायकों का शपथ ग्रहण भी होगा। लेकिन सबसे अहम् बात तो ये हैं कि पाटिल के बयान के बाद कर्नाटक का राजनीतिक पारा काफी बढ़ गया है।      
    कैबिनेट मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस सरकार पीएसआई भर्ती घोटाला, 40 प्रतिशत कमीशन घोटाला और अन्य सभी धोखाधड़ी की जांच करेगी जो बीजेपी सरकार के दौरान हुई थी। उन्होंने कहा कि बिटक्वाइन घोटाला सहित अन्य सभी विभागों में हुई हेराफेरी का पदार्फाश किया जाएगा।
              एम बी पाटिल ने कहा कि बीजेपी के कार्यकाल के दौरान गंभीर आरोप सामने आए और घोटालों की सूचना मिली। उनमें से कई की उचित जांच नहीं की गई है। यदि जांच की भी गई है तो मामले को तार्किक अंत तक नहीं ले जाया गया है। नवनिर्वाचित कांग्रेस सरकार सभी आरोपों और घोटालों को देखेगी और फिर से जांच का आदेश देगी। उन्होंने कहा कि जिन मामलों की जांच नहीं हुई है, उनकी जांच की जाएगी।
             पाटिल ने बताया कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की भी यही राय है कि बीजेपी के शासनकाल में हुए सभी घोटालों की जांच की जाए। पाटिल ने आरोप लगाया कि बिटक्वाइन ही नहीं, पीएसआई घोटालों, सिंचाई से संबंधित सभी मामलों, पीडब्ल्यूडी, बेंगलुरु विकास प्राधिकरण , बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका पर ध्यान दिया जाएगा। उनका अलग-अलग सत्यापन किया जाएगा। लागत अनुमान बढ़ाए गए हैं। 100 करोड़ रुपये के स्थान पर उन्होंने 120 से 150 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
               एम बी पाटिल ने यह भी कहा कि अधिकारियों की सूची तैयार है और विधानसभा में शपथ लेने के बाद उनका तबादला कर दिया जाएगा। वहीं पाटिल के बयान पर बीजेपी चिढ़ गई है। बीजेपी राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य और वरिष्ठ नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि उनका इस तरह का बयान देना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि हमें इसकी परवाह नहीं है। अगर कोई घोटाला हुआ है तो उन्हें जांच करने दीजिए। दोषियों को सजा मिलने दीजिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here