Homeदेशसीएम नीतीश के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी ,पटना पुलिस...

सीएम नीतीश के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी ,पटना पुलिस अलर्ट !

Published on

न्यूज़ डेस्क
 बिहार में चल रही सियासी सरगर्मी के बीच सीएम नीतीश कुमार के दफ्तर को उड़ाने की धमकी मिकी है। इस धमकी के बाद पटना में हलचल तेज हो गई है। पटना पुलिस अलर्ट हो गई है। जानकारी के मुताबिक मेल भेजने की जिम्मेदारी अलकायदा नाम के ग्रुप ने ली है।

16 जुलाई को पटना स्थित सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था। इस मामले में सचिवालाय थाना के थानेदार संजीव कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया। साथ ही पुलिस संबंधित मेल आईडी के बारे में पता लगा रही है।

पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, अज्ञात के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 351 (4), (3) और 66 (एफ) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, बिहार पुलिस सचिवालय की छानबीन कर रही है। धमकी वाला यह मेल achw700@gmail.com से भेजा गया है।

बिहार पुलिस के साथ एटीएस भी इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस और एटीएस मेल को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है, साथ ही यह चेक किया जा रहा है कि जिस मेल आईडी से सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, क्या यह सच में अलकायदा ग्रुप की ओर से भेजी गई है या फिर किसी की शरारत है।

मालूम हो कि कुछ महीने पहले दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इससे हड़कंप मच गया था। इसके बाद तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश के कानपुर, मध्य प्रदेश के इंदौर समेत कई शहरों में धमकी भरे मेल मिले थे, जिसे बाद में पुलिस ने फर्जी बताया था।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this