जिन्हे क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं वे है क्रिकेट की दुनिया के सबसे शक्तिशाली शख्स !

0
79

अखिलेश अखिल 
भाग्यम फलम सर्वदा ! अर्थात भगय ही इंसान को फल देता है भाग्य ही इंसान को ऊंचाई पर ले जाता है।कर्म तो  बहुत से लोग करते हैं। यह भी कहा जाता है कि मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता स्वयं ही होता है। गीता में भी तो यही कुछ कहा गया है। कर्म करो ,फल की चिन्ता मत करो।लेकिन जब भाग्य और कर्म की बात कर्म पर भाग्य भारी पड़ता है।

यह भाग्य ही है जो एक ही कर्म करने वालों में किसी को ऊंचाई पर ले जाता है तो किसी को रसातल में धकेल देता है। ऐसा नहीं है तो किसी चोर ,गंदे ,भ्रष्ट ,मुर्ख और ठग जैसे लोग हमारे देश में नेता नहीं बन जाते। मंत्री बनकर समाज पर राज नहीं करते। राजनीति में जिसके पास आचरण होता है वह अधिक दिनों तक नहीं चलता और जिनके पास आचरण नहीं वजही दौड़ता दिखता है। मुस्कुराता रहता है। सफल होता दिखता है। लगभग यही कहानी हर क्षेत्र में है।    

अब मूल बात पर  आते हैं। क्या आपको पता है कि देश में क्रिकेट की दुनिया का सबसे शक्तिशाली शख्स कौन है? शायद आप सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली या महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर विचार कर रहे होंगे। लेकिन ऐसा है नहीं। भारतीय क्रिकेट का सबसे ताकतवर इंसान वह हैं जिनका कभी क्रिकेट से लेना देना नहीं रहै। जी हां।

हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह का। गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह। जो हाल में कई बार अपने बयान के लिए भी सोशल मीडिया में छाए रहे हैं। जय शाह ने इस मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है।  दरअसल, हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में भारत के 100 सबसे ज्यादा शक्तिशाली लोगों के नाम बताए गए हैं।

इस लिस्ट में जो क्रिकेट से जुड़े शख्स का नाम शीर्ष पर है वो हैं अमित शाह के पुत्र जय शाह। इनके बाद नंबर आता है विराट कोहली का। सन्यास लेने के इतने वर्ष बाद भी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं एथलिट नीरज चोपड़ा का भी नाम इस लिस्ट में शुमार है।

 बता दें कि प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने पॉवरफुल इंडियंस 2024 के नाम से एक लिस्ट जारी की है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी सबसे टॉप पर हैं, तो उनके सहयोगी और देश के गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह क्रिकेट में टॉप पर हैं।

वहीं सभी ताकतवर लोगों में देखा जाए तो जय शाह का 35वां स्थान है। वहीं कोहली का नंबर 38वां है। विराट कोहली के बाद नीरज चोपड़ा का नंबर है। चोपड़ा ओवर ऑल लिस्ट में 46वें नंबर पर हैं। भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। नीरज चोपड़ा के बाद महेंद्र सिंह धोनी को जगह दी गई है। धोनी ओवर ऑल लिस्ट में 58वें स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here