Homeदुनियादुनिया के वो 10 देश, जो अपने नागरिकों से नहीं वसूलते Income...

दुनिया के वो 10 देश, जो अपने नागरिकों से नहीं वसूलते Income Tax, जानिए फिर कैसे चलती है इकोनॉमी?

Published on

न्यूज डेस्क
भारत समेत दुनिया के कई देश जनता के टैक्स को ही देश के कार्यों में लगाते हैं। देश की अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए सरकार को पैसे चाहिए और आम नागरिकों से वसूला जाने वाला टैक्स, देश के खजाने के लिए सबसे अहम माना जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां इनकम टैक्स नहीं लिया जाता है। फिर भी जितनी भी वेलफेयर स्कीम होती हैं, उसका खर्च सरकारें खुद उठाती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि अगर इन देशों में टैक्स नहीं लगता है तो सरकार चलती कैसे है, तो चलिए अब आपको बताते हैं कि किन देशों में टैक्स नहीं लगता है और वहां की सरकार कैसे चलती हैं।

संयुक्त अरब अमीरात

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में जनता से किसी भी तरह का कोई व्यक्तिगत टैक्स नहीं लिया जाता है। सरकार यहां इनडायरेक्ट टैक्स ही वसूलती है। यहां की अर्थव्यवस्था तेल और टूरिज्म से चलती है।

बहरीन

बहरीन, फारस की खाड़ी में तेल की खोज करने वाले पहले देशों में से एक था और तेल मिलने के बाद ये दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक बन गया और यही वजह है, कि बहरीन में आम लोगों से एक रुपया भी टैक्स नहीं लिया जाता है। बहरीन में रहना काफी आसान है और मनाना जैसी जगहें काफी विकसित हैं, जहां भारी संख्या में प्रवासी भारतीय रहते हैं। हालांकि, बहरीन में स्थायी नागरिकता प्राप्त करना काफी मुश्किल काम है।

कुवैत

कुवैत की सरकार भी टैक्स-फ्री कर लोगों को राहत देती है। यहां पर कोई व्यक्तिगत आयकर नहीं है। यहां देश की इनकम तेल से होने बिक्री से होती है। टैक्स-फ्री कंट्री होने के बावजूद भी कुवैत काफी बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर उभरा है।

सऊदी अरब

सऊदी अरब में भी जनता को इनकम टैक्स देना नहीं पड़ता है। यहां डायरेक्ट टैक्स को समाप्त किया जा चुका है। मतलब इस देश में भी लोगों को अपनी कमाई का एक भी हिस्सा टैक्स के तौर पर खर्च नहीं करना होता है।

द बहमास

द बहमास देश वेस्टर्न हेमिस्फीयर में पड़ता है। इस देश की खास बात है कि यहां रहने वाले नागरिकों को इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है। इससे यहां रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलती है। यहां की अर्थव्यवस्था पर्यटन में निर्भर है।

ब्रुनेई

ब्रुनेई इस्लामिक किंगडम दुनिया के साउथ ईस्ट एशिया में पड़ने वाला देश है। यहां भी काफी तेल का भंडार है। यहां भी नागरिकों को किसी भी तरह का इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता।

केमैन आइलैंड्स

उत्तरी अमेरिकन महाद्वीप में कैरेबियन क्षेत्र में केमैन आइलैंड्स देश पड़ता है। यह पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक देश है। इस देश में किसी को इनकम टैक्स देने की जरूरत नहीं हैं। पर्यटन यहां की अर्थव्यवस्था को मजबूत करती है।

ओमान

खाड़ी देश ओमान में भी लोगों को इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता। ओमान के जो नागरिक हैं, वे अपना पैसा अपने ऊपर ही खर्च करते हैं। ओमान को ऑयल और गैस की वजह से मजबूत माना जाता है।

कतर

कतर को भी तेज के भंडार की वजह से काफी मजबूत माना जाता है। यह देश बेशक छोटा है, लेकिन यहां के लोग काफी अमीर हैं। यहां भी नागरिकों से इनकम टैक्स नहीं वसूला जाता है।

मोनाको

मोनाको देश यूरोप में पड़ता है, यह काफी छोटा है। इसके बावजूद भी यहां के नागरिकों से कभी इनकम टैक्स नहीं वसूला जाता है।

 

Latest articles

USA से आया था फोन- पाक करने वाला है बड़ा हमला और फिर…’ एस जयशंकर का खुलासा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले...

विधान सभा चुनाव 2025 से पूर्व नीतीश कैबिनेट में बड़ा फैसला

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है।राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ चुनाव आयोग...

लांच हुई राष्ट्रीय खेल नीति 2025, Olympic 2036 पर नजर, 5 स्तंभ पर रहेगा पूरा फोकस

एक सुसंगठित दृष्टि और भावी रणनीति के साथ, अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में...

मोबाइल नंबर को हथियार बनाकर ऑनलाइन धोखाधड़ी पर लगाएगी लगाम! ये है सरकार का प्लान

साइबर फ्रॉड के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में दूरसंचार विभाग (...

More like this

USA से आया था फोन- पाक करने वाला है बड़ा हमला और फिर…’ एस जयशंकर का खुलासा

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले...

विधान सभा चुनाव 2025 से पूर्व नीतीश कैबिनेट में बड़ा फैसला

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है।राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ चुनाव आयोग...

लांच हुई राष्ट्रीय खेल नीति 2025, Olympic 2036 पर नजर, 5 स्तंभ पर रहेगा पूरा फोकस

एक सुसंगठित दृष्टि और भावी रणनीति के साथ, अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में...