Homeदेशझारखंड में इस बार 6 महिलाएं चुनावी मैदान में ,महिला लीडरशिप का...

झारखंड में इस बार 6 महिलाएं चुनावी मैदान में ,महिला लीडरशिप का उभार 

Published on

न्यूज़ डेस्क 
इस बार के लोसभा चुनाव में महिला लीडरशिप का सबसे ज्यादा उभार झारखंड में दिख रहा है। सूबे की 14 सीटों में से 6 सीटों पर महिला उम्मीदवारों में खूब लड़ाई लड़ी है। इस चुनाव में महिलाओं ने खूब ताकत भी दिखाई है। यह पहली बार है जब सभी दलों ने महिलाओं को मैदान में उतरने का काम किया है। ये सीटें हैं- रांची, सिंहभूम, धनबाद, दुमका, पलामू और कोडरमा।

सिंहभूम राज्य की ऐसी सीट है, जहां से दूसरी बार महिला प्रत्याशी का संसद पहुंचना तय है। यहां मौजूदा सांसद एवं बीजेपी की प्रत्याशी गीता कोड़ा और ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से मैदान में उतरीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की जोबा मांझी के बीच मुख्य मुकाबला हुआ है। इस सीट पर 13 मई को मतदान संपन्न हो चुका है। 25 मई को राज्य की जिन चार सीटों पर चुनाव संपन्न हुआ, उनमें से दो सीटों रांची और धनबाद में बीजेपी के प्रत्याशियों का मुकाबला ‘इंडिया’ गठबंधन की महिला लीडरों से हुआ है।

रांची में बीजेपी के मौजूदा सांसद एवं प्रत्याशी संजय सेठ के सामने कांग्रेस की यशस्विनी सहाय ने चुनौती पेश की है। धनबाद में भी बीजेपी के प्रत्याशी ढुल्लू महतो को कांग्रेस की अनुपमा सिंह ने टक्कर दी है।  

2019 के चुनाव में कोडरमा सीट से बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज करने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में शिक्षा राज्यमंत्री बनाई गईं अन्नपूर्णा देवी दूसरी बार मैदान में उतरीं। अन्नपूर्णा ने पिछले चुनाव में निकटतम प्रतिद्वंद्वी झारखंड विकास मोर्चा के बाबूलाल मरांडी को करीब 4.75 लाख मतों से हराया था। इस बार उनका मुकाबला सीपीआई-एमएल के प्रत्याशी विनोद सिंह से है।

पलामू सीट पर मौजूदा सांसद और बीजेपी के प्रत्याशी बी.डी. राम को राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार ममता भुइयां ने सियासी टक्कर दी है। दुमका सीट पर आगामी 1 जून को चुनाव होना है। इस सीट पर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन बीजेपी प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। बीजेपी ने उन्हें मौजूदा सांसद सुनील सोरेन का टिकट काटकर प्रत्याशी बनाया। इस सीट पर बीजेपी और झामुमो, दोनों की साख दांव पर लगी है।

इसी लोकसभा चुनाव में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्‍नी कल्पना सोरेन एक बड़ी महिला नेता के तौर पर उभरी हैं। वह लोकसभा चुनाव के साथ गिरिडीह जिले की गांडेय विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरीं। इस सीट पर 20 मई को वोट डाले जा चुके हैं। 

झारखंड में चुनावी मैदान में उतरने वाली महिला प्रत्याशियों की कुल तादाद भी पिछले चुनावों की तुलना में सबसे ज्यादा है। 2014 के चुनाव में 18 और 2019 में 25 महिलाएं मैदान में उतरी थीं, जबकि इस बार राज्य में महिला प्रत्याशियों की कुल संख्या 31 है।

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...