Homeदेशयह उनका डेटा है, मेरा नहीं, साइन क्यों करूं’चुनाव आयोग के नोटिस...

यह उनका डेटा है, मेरा नहीं, साइन क्यों करूं’चुनाव आयोग के नोटिस पर बोले राहुल गांधी

Published on

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार (11 अगस्त, 2025) को चुनाव आयोग से मिले नोटिसों का हवाला देते हुए बयान दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव आयोग का डेटा है, मेरा नहीं, जिस पर साइन करके शपथपत्र दूं।

उन्होंने कहा कि इस डेटा को अपनी वेबसाइट पर डाल दीजिए, आपको पता चला जाएगा। यह सब सिर्फ मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए की जा रही कोशिश है। यह सिर्फ बेंगलुरु में ही नहीं, बल्कि कई अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भी हुआ है।

हिरासत से रिहा होने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देखिए भारत के लोकतंत्र की हालत क्या है।300 सांसद सिर्फ एक दस्तावेज सौंपने के लिए चुनाव आयोग से मिलने जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया क्योंकि वे डरते हैं कि अगर 300 सांसद पहुंच गए और कहीं उनकी सच्चाई सामने आ गई तो?

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अब सिर्फ राजनीतिक नहीं रही, बल्कि यह लड़ाई अब संविधान और एक मतदाता और एक मत (One Man One Vote) के लिए है। हमने कर्नाटक में स्पष्ट रूप से दिखा दिया कि वहां ‘मल्टीपल मैन, मल्टीपल वोट’ था।पूरा विपक्ष इसके खिलाफ लड़ रहा है।ऐसे में अब चुनाव आयोग के लिए इसे छुपाने में बहुत मुश्किल होगी।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के अपने सभी साथी सांसदों का कंधे से कंधा मिलाकर और पूरी ताकत से वोट चोरी के खिलाफ इस लड़ाई को लड़ने के लिए दिल से आभार जताते हुए उनका धन्यवाद किया।

इस संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि जैसा कि मैंने कहा था कि यह लड़ाई अब सिर्फ राजनीतिक नहीं रही।यह लोकतंत्र और मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए लड़ाई है और हम सभी मिलकर इसे हासिल करेंगे।

Latest articles

राहुल गांधी ने अपनी बदनामी करवाई,एपस्टीन फाइल्स आरोप पर हरदीप पुरी का वार

एपस्टीन फाइलों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मीडिया से बातचीत के...

खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच हुए हालिया व्यापार समझौते पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा...

Microsoft Windows और Office में पाई गईं खामियां, हैक हो सकता है आपका सिस्टम

अगर आप माइक्रोसॉफ्ट के Windows और Office सॉफ्टवेयर को यूज करते हैं तो आपको...

पुरानी इमारतें गुलामी की प्रतीक’, सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की पहली स्पीच

प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 के उद्घाटन कार्यक्रम में...

More like this