Homeदेशहरियाणा में फिर से बनेगी नायब सैनी सरकार,चुने गए बीजेपी विधायक दल...

हरियाणा में फिर से बनेगी नायब सैनी सरकार,चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता

Published on

हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी दोबारा राज्य की कमान संभालेंगे।बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। अनिल विज और कृष्ण बेदी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया।इस महत्वपूर्ण बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे।अनिल विज द्वारा सैनी के नाम का प्रस्ताव रखना खास है, क्योंकि विज खुद भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि बीजेपी की जीत पर अगली बार मुख्यमंत्री के रूप में जनता से मिलेंगे।

गृहमंत्री अमित शाह ने नायब सिंह सैनी के विधायक दल का नेता बनने की घोषणा की। सैनी को मार्च में मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री बनाया गया था और इस बार बीजेपी ने उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था।अब वह राज्यपाल से मिलकर सरकार गठन का दावा पेश करेंगे और गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।शपथ ग्रहण समारोह में कई अन्य नेता भी शामिल होंगे, जिसमें अनिल विज को फिर से कैबिनेट में जगह मिल सकती है।अहीरवाल बेल्ट से आरती सिंह राव और के राव नरबीर जैसे नेताओं को लेकर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है।

शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह के साथ भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंग। चुनाव के बीच में ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट कर दिया था कि नायब सिंह सैनी ही बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, ताकि किसी भ्रम की स्थिति न रहे, खासकर जब अनिल विज ने भी अपनी दावेदारी जाहिर की थी।

हरियाणा बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी ने कहा, कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास रखते हुए तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाई है और लोगों ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।

हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैंने घोषणा की थी कि 24,000 युवाओं की भर्ती परीक्षा के परिणाम पहले घोषित किए जाएंगे और उसके बाद मैं शपथ लूंगा। उस वादे को पूरा करते हुए कल परिणाम घोषित किए जाएंगे। बीजेपी जो कहती है, वह करती है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश 

6 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का...

WhatsApp का धमाकेदार अपडेट!मिस्ड कॉल पर छोड़ सकेंगे वॉइस और वीडियो मैसेज

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर लेकर...

सर्दियों में गर्म पानी से तो नहीं नहाते हैं आप, हेल्थ को हो सकती हैं इतनी दिक्कतें

सर्दियों में ठंड से बचने का सबसे आसान तरीका गर्म पानी से नहा लेना...

More like this

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश 

6 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का...

WhatsApp का धमाकेदार अपडेट!मिस्ड कॉल पर छोड़ सकेंगे वॉइस और वीडियो मैसेज

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर लेकर...