Homeदेशमनरेगा को लेकर टीएमसी सांसद कल्याण  बनर्जी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह...

मनरेगा को लेकर टीएमसी सांसद कल्याण  बनर्जी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह में हो गई बहस !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
आज  संसद के भीतर मनरेगा को लेकर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच  तीखी बहस हो गई। दोनों नेता एक दूसरे पर खूब बरसे और आरोप भी भी लगाए। 

लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही के दौरान टीएमसी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरों को 100 दिन का काम देना केंद्र सरकार की अनिवार्य ड्यूटी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में मजदूरों को 100 दिन का काम नहीं दिया जा रहा है।

टीएमसी सांसद के आरोपों पर लोकसभा में ही पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के ‘एक रुपया भेजता हूं तो 15 पैसे पहुंचते हैं’ वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि यह मोदी सरकार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं, ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा।’

चौहान ने मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने इस योजना का दुरुपयोग किया है, योजना में अनियमितता की है, मनरेगा के फंड को डायवर्ट किया है और योजना का नाम तक बदल दिया है। बंगाल में मनरेगा में गड़बड़ी के मामले में एफआईआर तक दर्ज हुई है। लेकिन, वहां की सरकार जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि मनरेगा का पैसा मजदूरों को रोजगार देने के लिए है। अगर कोई इसका दुरुपयोग कर रहा है, अनियमितता कर रहा है, गाइडलाइन से बाहर जा रहा है और फंड को डायवर्ट कर रहा है, तो उस पर वे (केंद्र सरकार) जरूर कार्रवाई करेंगे। सरकार जनता का पैसा किसी को नहीं खाने देगी।

चौहान ने जोर देते हुए कहा कि मनरेगा मजदूरों को रोजगार देने की योजना है। इसका पैसा मजदूरों के लिए है, किसी के खाने (भ्रष्टाचार) के लिए नहीं है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार देना सरकार की प्रतिबद्धता है। लेकिन, 100 दिन का रोजगार मांगने पर ही दिया जाता है, कई परिवार ऐसे हैं, जो 50 दिन का ही रोजगार मांगते हैं। जो जितने दिन का रोजगार मांगता है, सरकार उन्हें उतने दिन का रोजगार देती है।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...