Homeदेशदिल्ली में मैतेई और कुकी समुदाय की पहली बैठक का सच !

दिल्ली में मैतेई और कुकी समुदाय की पहली बैठक का सच !

Published on

न्यूज़ डेस्क 
यह भी कोई साधारण बात नहीं है कि मणिपुर में एक दूसरे के विरोधी दिल्ली में आमने सामने बैठक कर बात कर ले। गृह मंत्रालय की तरफ से मणिपुर के मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों की एक बैठक दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए और बातें भी हुई। यह बैठक मंगलवार 15 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। 

कहा जा रहा है कि मणिपुर में जातीय हिंसा शुरू होने के 16 महीने बाद शांति बहाली के लिए एक बड़ी ठोस पहल हुई है। इसमें नागा समुदाय के विधायक भी शामिल हुए। गृह मंत्रालय की बैठक में कुकी और मैती समुदाय के नेता और विधायक शामिल हुए, जिन्होंने शांति बहाली और हिंसा खत्म करने के उपायों पर चर्चा की।

इस बैठक में मैती समुदाय की ओर से राज्य की विधानसभा के अध्यक्ष थोकचोम सत्यब्रता सिंह, टोंगब्राम रोबिंद्रो और बसंतकुमार सिंह शामिल हुए। वहीं, कुकी समुदाय की तरफ से राज्य मंत्री विधायक लेतपाओ हाओकिप और नेमचा किपजेन थे। 

नागा समुदाय का प्रतिनिधित्व विधायक राम मुइवाह, आवांगबो न्यूमई और एल डिखो ने किया। गृह मंत्रालय की ओर से एके मिश्रा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे। हालांकि, गृह मंत्री अमित शाह और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह बैठक में नहीं आए। बैठक का ब्योरा नहीं जारी किया गया है।

बहरहाल, मणिपुर में जातीय हिंसा तीन मई 2023 को शुरू हुई थी, जो अब भी जारी है। पिछले 16 महीने में हिंसा में 226 लोगों की मौत हो चुकी है। 11 सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और 60 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। 
दिल्ली की बैठक से पहले अगस्त में मणिपुर के जिरीबाम में कुकी और मैती समुदायों के बीच शांति समझौते पर दस्तखत हुए थे लेकिन उसका कोई खास फायदा नहीं हुआ।

Latest articles

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

संसद में टकराव तेज,ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी...

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर

Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले...

ये चीजें खाते ही शुरू हो जाती है अपच की समस्या

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ती खानपान की आदतों का असर सीधे पाचन...

More like this

न्याय का ब्लंडर, निर्दोष पर बवंडर

भारत में पुलिस के काले कारनामे तो जग जाहिर है, लेकिन सत्र न्यायालय से...

संसद में टकराव तेज,ओम बिरला के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी में विपक्ष

विपक्ष संविधान के अनुच्छेद 94 सी के तहत नो कॉन्फिडेंस मोशन लाने की तैयारी...

भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर

Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले...