कोलकाता (बीरेंद्र कुमार): सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार की एक याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया। इस याचिका में कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी हाईकोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा’ टीईटी’ 2014 के आधार पर प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर दायर याचिका की पोषणीयता राज्य की प्रारंभिक आपत्ति को खारिज कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय में अपील की थी।

