देश भर में वोट चोर, गद्दी चोर का नारा गूंज रहा है: राहुल गांधी

0
88

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने रायबरेली दौरे के दौरान सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला है। राहुल ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, देश भर में वोट चोर, गद्दी चोर का नारा गूंज रहा है और यह सच है सरकारें वोट चोरी करके बनाई जा रही हैं।
कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि हम वोट चोरी पर आपके सामने डायनमिक एक्सप्लोसिव सबूत देने वाले हैं। पूरे देश में वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा चल रहा है। उन्होंने कहा, आज यह सच्चाई है कि वोट चोरी करके सरकारें बन रही हैं। हिंदुस्तान के युवा अच्छी तरह से सुनिए। हम गारंटी के साथ आपको सबूत देने वाले हैं।
राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करके हुए कहा, बीजेपी के लोग उत्तेजित हो रहे हैं, लेकिन हम आपसे कहना चाहते हैं कि उत्तेजित मत होईए, क्योंकि जब हाइड्रोनज बम आएगा तो सारा का सारा साफ हो जाएगा। कांग्रेस नेता ने आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी इस कथित वोट चोरी के पुख्ता सबूत जनता के सामने रखेगी, जिससे देशभर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

अपने रायबरेली दौरे के दौरान एक दिन पहले राहुल गांधी ने प्रजापति समाज के सम्मेलन में बीजेपी और आरएसएस को निशाने पर लिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश में 90 फीसदी आबादी ओबीसी, दलित और आदिवासियों की है। लेकिन ये भाजपा-आरएसएस के लोग नहीं चाहते कि यह कभी आगे बढ़ें। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यह चाहते हैं कि दलित वहीं पर रहें और अंबानी जहां हैं, वहीं पर रहें। प्रधानमंत्री मोदी खुद ओबीसी हैं, लेकिन जाति जनगणना पर कुछ नहीं बोलते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here