पटना (बीरेंद्र कुमार): जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा आगे भी बिहार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। जनता दल यूनाइटेड प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए 26 नवंबर को नामांकन की आखिरी तारीख रखी गई थी। नामांकन की समय सीमा अब समाप्त हो चुकी है। लेकिन इस तिथि की अंतिम समय सीमा समाप्त होने तक जनता दल यूनाइटेड में इस पद के लिए सिर्फ एकमात्र नामांकन उमेश कुशवाहा ने ही किया है। ऐसे में उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। पार्टी के पूर्व से तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार 27 नवंबर को जनता दल प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग होना था। लेकिन सिर्फ एक ही उम्मीदवार उमेश कुशवाहा के द्वारा ही नामांकन किए जाने से अब बिहार जेडीयू के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए मतदान नहीं कराया जाएगा।
29 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष की होगी विधिवत घोषणा
जनता दल यूनाइटेड प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की निर्धारित समय सीमा के अंदर उमेश कुशवाहा के अलावा किसी भी अन्य नेता ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है,ऐसे में यह साफ हो गया है कि उमेश कुशवाहा आगे भी जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। इसकी विधिवत घोषणा 27 नवंबर को की जाएगी। इस मामले को लेकर जनता दल यूनाइटेड के राज्य निर्वाचन अधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह का कहना है कि उमेश सिंह कुशवाहा के अलावा अन्य किसी भी नेता ने इस पद के लिए नामांकन नहीं किया है। पार्टी के तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार 27 नवंबर को जदयू प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मतदान होना था, लेकिन अब यह चुनाव नहीं होगा। रविवार 27 नवंबर को नए अध्यक्ष के नाम की विधिवत घोषणा कर दी जाएगी।
कौन हैं उमेश सिंह कुशवाहा
उमेश सिंह कुशवाहा महनार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हैं। 2015 ईसवी मैं उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार विधानसभा के चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में इन्होंने एनडीए प्रत्याशी डॉक्टर अच्युतानंद को 27 हजार मतों से हराया था। लेकिन जब 2020 में दोबारा बिहार विधान सभा का चुनाव हुआ तब, उपेंद्र कुशवाहा जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे। लेकिन इस चुनाव में वह राजद की बीना देवी से चुनाव हार गए थे। पिछले वर्ष जनवरी में तत्कालीन जनता दल यूनाइटेड प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के जनता दल यूनाइटेड बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिए जाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा को जनता दल यूनाइटेड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। बताते चलें की वशिष्ठ नारायण सिंह बिहार जनता दल यूनाइटेड प्रदेश अध्यक्ष का पद स्वास्थ्य कारणों से छोड़ा था।

