Homeदेशजोशीमठ में भू-धंसाव का दायरा बढ़ा, औली रोपवे के प्लेटफॉर्म में भी...

जोशीमठ में भू-धंसाव का दायरा बढ़ा, औली रोपवे के प्लेटफॉर्म में भी दरारें

Published on

न्यूज डेस्क: जोशीमठ में भू-धंसाव का दायरा बढ़ता जा रहा है। जोशीमठ शहर को औली से जोड़ने वाला 4.15 किलोमीटर लंबा रोपवे अब खतरे में दिखाई देने लगा है। शुक्रवार देर रात रोपवे के प्लेटफॉर्म के पास बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गयीं। वहीं लगातार बढ़ रहे खतरे के बीच एक गोशाला का भवन भरभराकर गिर पड़ा,जबकि होटलों को गिराने में एहतियात बरतने के साथ रेड जोन में सर्वे जारी है।

जोशीमठ भू-धंसाव की चपेट में विश्वप्रसिद्ध औली रोपवे भी आ गया है, हालांकि रोपवे के एक नंबर टावर के पास बीते दिनों दरारें आने के बाद प्रशासन ने संचालन पर रोक लगा दी थी। जोशीमठ से औली तक 4 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी के इस रोपवे में दस टावर हैं। औली जाने के लिए पर्यटक रोपवे को ही पंसद करते हैं,क्योंकि इससे जाने में 15 मिनट का समय लगता है।

लोग न डरें, इसलिए भू-धंसाव की सूचनाओं पर रोक

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने देश की 12 एजेंसियों और विशेषज्ञ संगठनों को जोशीमठ के बारे में कोई भी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या मीडिया को जारी करने पर रोक लगा दी है। विभिन्न स्त्रोतों से अलग-अलग तरह की सूचनाओं के कारण देशभर में भ्रम की स्थिति पैदा होने और घटना प्रभावित निवासियों में डर बढ़ने का हवाला देते हुए यह रोक लगायी गयी है।

एनडीएमए ने सीबीआरआई रुड़की और आईटीआई रुड़की समेत इन संस्थाओं के प्रमुखों को शनिवार पत्र लिखकर सूचनाओं पर रोक लगायी। प्राधिकरण ने सभी संस्थाओं से कहा कि इस मामले में और संवेदनशीलता बरतें। मामले के लिए विशेषज्ञ ​समिति का गठन किया गया है। जब तक समिति की अंतिम रिर्पोट नहीं आ जाती,मीडिया में कुछ भी साझा करने से बचें,भू-धंसाव से संबंधित कोई भी डाटा साझा न करें।

9 वार्ड,782 भवनों में दरारें,4 में अत्यधिक भू-धंसाव

 शनिवार को जारी जोशीमठ आपदा प्रबंधन ​बुलेटिन के अनुसार जोशीमठ नगर के नौ वार्डों में 782 भवनों में दरारें अब तक पायी जा चुकी हैं। इनमें टॉप पांच में रविग्राम में 161, गांधीनगर में 142, मनोहर बाग में 126, सिंहधार में 114 और सुनील वार्ड में 75 भवनों में दरारें पायी जा चुकी हैं। इनके अलावा पाइपा मारवाडी में 35, लोअर बाजार में 34, अपर बाजार में 40 परसाी में 55 भवनों में दरारें आई हैं।

 

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...