Android फोन यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की बड़ी चेतावनी,गलती पड़ सकता है भारी

0
5

अगर आप भी Android स्मार्टफोन यूजर हैं, तो जरा सावधान हो जाइए।एक छोटी सी गलती आपकी प्राइवेसी को बड़े खतरे में डाल सकती है। इसी को लेकर भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने अलर्ट जारी किया है। सरकारी साइबर सुरक्षा एजेंसी ने Android फोन में मौजूद कुछ सुरक्षा खामियों को लेकर अलर्ट जारी किया है।इस चेतावनी में Android 14, Android 15, Android 16, Android 16 QPR2 और Android 17 पर चलने वाले डिवाइस शामिल हैं। एजेंसी ने यूजर्स और संस्थानों को जल्द से जल्द अपने फोन अपडेट करने की सलाह दी है।
CERT-In ने इस संबंध में सिक्योरिटी नोट CIVN-2026-0536 जारी किया है। एजेंसी के मुताबिक, फोन के कुछ जरूरी सिस्टम में ऐसी कमियां मिली हैं, जिनका फायदा उठाकर साइबर अपराधी डिवाइस को निशाना बना सकते हैं। ऐसे में फोन इस्तेमाल करने वालों को इस चेतावनी को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

CERT-In की रिपोर्ट के मुताबिक, Android के Framework और System जैसे जरूरी हिस्सों में कई सुरक्षा कमियां पाई गई हैं। इनका फायदा उठाकर हैकर्स फोन में अपनी मर्जी से खतरनाक कोड चला सकते हैं।खास बात यह है कि कुछ मामलों में इसके लिए यूजर को किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
अगर कोई साइबर अपराधी इन खामियों का फायदा उठाने में कामयाब हो जाता है, तो वह फोन में अपनी पहुंच बढ़ा सकता है।इससे उसे उन फीचर्स और जानकारियों तक पहुंच मिल सकती है, जिनकी अनुमति आमतौर पर किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं होती। इसका सीधा असर यूजर की पर्सनल जानकारी पर पड़ सकता है।हैकर्स फोन में मौजूद जरूरी डेटा चुरा सकते हैं, सुरक्षित जानकारी तक पहुंच बना सकते हैं या डिवाइस को क्रैश करके उसका काम करना बंद कर सकते हैं।

इस मामले में राहत की बात यह है कि Google ने इन सुरक्षा खामियों को ठीक करने के लिए अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी ने 2 नवंबर को अपना नवंबर 2026 Android Security Bulletin भी जारी किया था। इसमें इन खामियों और उनसे बचाव के लिए किए गए सुधारों की जानकारी दी गई है। Google ने इन समस्याओं को ठीक करने के लिए 1 नवंबर और 5 नवंबर 2026 के सिक्योरिटी पैच जारी किए हैं। ऐसे में सिर्फ फोन में Android का नया वर्जन होना काफी नहीं है। यह देखना भी जरूरी है कि आपके डिवाइस में कौन सा सिक्योरिटी पैच इंस्टॉल है।

Samsung, Xiaomi, OnePlus और दूसरी कंपनियां अपने फोन के हिसाब से अपडेट जारी करती हैं।इसलिए कुछ यूजर्स को इस अपडेट के लिए कुछ दिन या हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके फोन में नया सिक्योरिटी अपडेट आया है या नहीं, तो इसके लिए सेटिंग्स में जाकर चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले फोन की Settings खोलें।

अब System या Software Update के विकल्प पर जाएं।

यहां Check for Updates पर टैप करें।
अगर नया अपडेट दिखाई देता है, तो उसे डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें।
अगर आपके फोन में नवंबर का सिक्योरिटी अपडेट अभी नहीं आया है, तो किसी अनजान वेबसाइट से अपडेट डाउनलोड करने की गलती न करें। फिलहाल संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान ऐप इंस्टॉल करने से बचें।इसके साथ ही फोन में Google Play Protect को ऑन रखें यह फीचर फोन में मौजूद ऐप्स को स्कैन करता है और नुकसान पहुंचाने वाले ऐप्स की पहचान करने में मदद करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here