Samsung ने भारत में अपने Galaxy स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक नया और काफी काम का अपडेट रोल-आउट किया है। अब Samsung Wallet यूजर्स को हर बार UPI पेमेंट करने के लिए अपना 4 या 6 डिजिट का UPI PIN टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।आप अपने फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल करके ही सीधे पेमेंट को ऑथराइज कर सकते हैं। यह फीचर ऑन-डिवाइस बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पर काम करता है। इसका मतलब यह है कि आपकी फिंगरप्रिंट डिटेल्स आपके फोन के अंदर ही वेरिफाई होती हैं, जिससे यह प्रोसेस न सिर्फ फास्ट बनता है बल्कि काफी सेफ भी हो जाता है।
अगर आप भारत में Paytm, PhonePe या CRED जैसे ऐप्स यूज करते हैं, तो आपने नोटिस किया होगा कि उनमें भी बायोमेट्रिक या फिंगरप्रिंट पेमेंट का ऑप्शन मिलता है।लेकिन उन ऐप्स में बायोमेट्रिक से पेमेंट करने की मैक्सिमम लिमिट आमतौर पर ₹5,000 ही होती है. उससे ऊपर के अमाउंट के लिए आपको PIN डालना ही पड़ता है।Samsung Wallet ने बाजी मारते हुए इस लिमिट को सीधा ₹10,000 कर दिया है।यानी अगर आप ₹10,000 या उससे कम का पेमेंट कर रहे हैं, तो बिना PIN डाले सिर्फ फिंगरप्रिंट से काम हो जाएगा। ₹10,000 से ऊपर के पेमेंट के लिए आपको नॉर्मल UPI PIN ही यूज करना होगा।
आजकल की भागदौड़ में कई बार भीड़-भाड़ वाली जगहों पर UPI PIN डालना काफी इरिटेटिंग होता है।कभी-कभी गलत PIN एंटर हो जाने की वजह से ट्रांजैक्शन फेल भी हो जाते हैं और बैंक अकाउंट कुछ घंटों के लिए ब्लॉक होने का ख़तरा रहता है। Samsung Wallet का नया फिंगरप्रिंट फीचर इस प्रॉब्लम का सबसे बेस्ट सॉल्यूशन है।फिंगरप्रिंट स्कैन से फेल ट्रांजैक्शन की गुंजाइश लगभग जीरो हो जाती है और आपका टाइम भी बचता है।
मार्केट में या किसी बिल काउंटर पर पेमेंट करते टाइम सबसे बड़ा डर यह होता है कि कोई आपके पीछे से फोन में झांककर आपका UPI PIN न देख ले। Samsung Wallet का यह अपडेट आपको इस टाइप के शोल्डर-सर्फिंग (Shoulder Surfing) अटैक से पूरी तरह बचाता है।चूंकि आपको अपने फोन की स्क्रीन पर PIN टाइप ही नहीं करना है, इसलिए किसी के पास आपका PIN देखने का कोई चांस ही नहीं रहता।यह पब्लिक प्लेस में पेमेंट करने का सबसे सेफ तरीका है।
बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या फिंगरप्रिंट से पेमेंट करना सेफ है? तो आपको बता दें कि Samsung Wallet पूरी तरह से Samsung के इन-हाउस Knox सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म पर चलता है।Knox एक हार्डवेयर-लेवल सिक्योरिटी सिस्टम है जो आपके फिंगरप्रिंट डेटा और सेंसिटिव इन्फॉर्मेशन को एन्क्रिप्ट करके एक सेफ डिजिटल लॉकर में रखता है। यह आपके डेटा को किसी भी तरह के डिजिटल अटैक या फिजिकल हैकिंग से प्रोटेक्ट करता है. इसलिए फिंगरप्रिंट से UPI ऑथेंटिकेशन करना पूरी तरह से सेफ है।
Samsung Wallet सिर्फ UPI पेमेंट तक ही सीमित नहीं है। यह Galaxy यूजर्स के लिए ऑल-इन-वन ऐप की तरह काम करता है। इस ऐप में आप अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स को टोकनाइज करके बिना कार्ड छुए टैप-एंड-पे (NFC) पेमेंट कर सकते हैं।इसके अलावा इसमें बिजली, पानी, रीचार्ज जैसे यूटिलिटी बिल पेमेंट्स का ऑप्शन मिलता है। आप अपने डिजिटल कीज, बोर्डिंग पास, मूवी टिकट्स और गवर्नमेंट ID डॉक्यूमेंट्स (जैसे आधार, पैन कार्ड) भी इसमें सेफ रख सकते हैं। अब फिंगरप्रिंट UPI जुड़ जाने से यह ऐप यूजर्स के लिए और भी काम का बन गया है।
अगर आप एक Samsung Galaxy फोन यूजर हैं और डेली लाइफ में छोटे-बड़े UPI पेमेंट्स करते रहते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए गेम-चेंजर साबित होगा। खासकर अगर आप ₹5,000 से ₹10,000 के बीच के पेमेंट्स अक्सर करते हैं, तो दूसरे ऐप्स के मुकाबले Samsung Wallet आपको ज्यादा सहूलियत देता है।आपको अलग से कोई नया ऐप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं है, आपके Samsung फोन में यह पहले से ही मौजूद है। बस इसे अपडेट करें, अपना फिंगरप्रिंट सेट करें और बिना किसी झंझट के सुपरफास्ट पेमेंट्स का मजा लें।

