टूटा राहुल गांधी का सपना, हरियाणा में नहीं बनी बात, ‘आप’ जारी करेगी 90 सीटों पर उम्मीदवार

0
100

हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन खटाई में पड़ चुकी है। ऐसे कयास इसलिए लगा जा रहे हैं,क्योंकि आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह की ओर से कहा गया है कि ‘आप’ सभी 90 सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी जाएगी। ऐसे ही कुछ संकेत हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने भी दिया है।

सुशील गुप्ता ने सोमवार को कहा कि यदि कांग्रेस 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उसके साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने में विफल रहती है, तो पार्टी आज शाम तक सभी 90 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में आप का हर कार्यकर्ता सभी 90 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।चुनाव के लिए गठबंधन के संबंध में ‘आप’ को कांग्रेस के जवाब के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम शाम तक 90 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे।

आम आदमी पार्टी के सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पार्टी जितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है ,उनकी संख्या को लेकर दोनों पार्टियों के बीच बातचीत अटकी हुई है। पार्टी 10 सीटों की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस पांच सीटों की पेशकश कर रही है।गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस के जवाब का इंतजार कर रही है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है।

राहुल गांधी ने पिछले दिनों आप के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेताओं से राय मांगी थी।कुछ नेता इसके समर्थन में आते दिखाई दिए जबकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट ने इससे साफ इनकार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here