भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव की तारीख को मैं एक बार फिर हुआ बदलाव, अब 6 की जगह 11 जुलाई को होगा भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव

0
116

बीरेंद्र कुमार झा

भारतीय ओलंपिक संघ ने बुधवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव की तारीखों में बदलाव किया है।पहले यह चुनाव 6 जुलाई को लेकिन अब यह चुनाव 6 जुलाई की जगह 11 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।चुनाव के नतीजे भी 11 जुलाई को ही घोषित कर दिए जाएंगे। भारतीय ओलंपिक संघ 5 अमान्य प्रदेश इकाइयों की दलीलें सुनने के बाद चुनाव की तारीख में बदलाव करने का फैसला किया है।

महासंघ के चुनाव की तारीख बदलने की वजह

दरअसल हाईकोर्ट के सेवा निवृत जज एमएम कुमार की अध्यक्षता वाली तीनसदस्यीय समिति से पांच प्रदेश इकाइयों महाराष्ट्र,हरियाणा, तेलंगाना, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश ने संपर्क किया था। इन पांचों राज्यों की कुश्ती समिति को भारतीय कुश्ती महासंघ से मानयता नहीं मिली है। समिति ने इन्हें सुनवाई के लिए बुधवार 21 जून को बुलाया लाया था।इन प्रदेश कुश्ती समितियों ने 21 जून की 3 सदस्यीय समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा। भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रतिनिधि ने उनकी मानयता रद्द करने के अपने फैसले को समिति के समक्ष सही ठहराया। समिति को फैसला लेने के लिए समय चाहिए चाहिए था ,इसलिए बाद अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ ने भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव की तिथि को परिवर्तित कर 11 जुलाई कर दिया।

पहलवानों ने दिया था धरना

गौरतलब है कि कुश्ती महासंघ के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देश के शीर्ष पहलवानों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान पहलवान दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठे थे। बृजभूषण भूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जिन्हें लेकर दिल्ली पुलिस ने दो एफ आई आर दर्ज की थी। बीते हफ्ते पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट भी दायर कर दी थी। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से आश्वासन मिलने के बाद खिलाड़ियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था। सरकार ने खिलाड़ियों को 15 जून तक बृजभूषण भूषण शरण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने, खिलाड़ियों के दर्ज ऊपर एफआईआर वापस लेने और कुश्ती संघ के चुनाव जल्द कराने का आश्वासन दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here