Homeदेशसंसद में देश की आर्थिक हालत पर हुई चर्चा ,जानिए किसने क्या...

संसद में देश की आर्थिक हालत पर हुई चर्चा ,जानिए किसने क्या कहा ?

Published on

न्यूज़ डेस्क 
देश की हालत कैसी है और अर्थव्यवस्था का क्या हाल है इसको लेकर संसद में आज खूब चर्चा हुई। सभी दलों के नेताओं ने अपनी बात रखी और सरकार को आगाह भी किया। समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव ने राज्यसभा में कहा कि आंकड़ों के बजाय देश के गांवों की जमीनी हकीकत अर्थव्यवस्था की वास्तविक तस्वीर पेश करती है। केवल आंकड़े के जरिये देश की तस्वीर को नहीं दिखाया जा सकता। 
     यादव ने देश की आर्थिक स्थिति पर सदन में मंगलवार से जारी चर्चा की शुरूआत करते हुए आज कहा कि सत्ता पक्ष अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर लोगों को आंकड़ों की भूलभुलैया में उलझा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि आंकड़ों से ही अर्थव्यवस्था की हालत का पता चलता है तो प्रति व्यक्ति आय के मामले में भारत का नम्बर 190 देशों में 130 वां है। भुखमरी के अंतरराष्ट्रीय सूचकांक में भी 125 देशों में भारत का नम्बर 111 वां है।उन्होंने कहा कि केवल आंकड़े अर्थव्यवस्था की वास्तविक हालत पेश नहीं करते इसके लिए जमीनी तस्वीर को देखना जरूरी है।
     बीजेपी  के महेश जेठमलानी ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश में बेरोजगारी और महंगाई की दर सबसे कम रही है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था कोरोना की मार से उबर कर अब तेज रफ्तार पकड़ रही है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की दूर भी भारतीय रिजर्व बैंक की 6 प्रतिशत की दर से कम हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई इन दो कसौटियों पर यदि अर्थव्यवस्था को परखा जाए तो इसकी हालत अच्छी है और विधानसभा चुनाव के परिणाम इसकी गवाही देते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम द्वारा सरकार की आलोचना किये जाने पर कहा कि श्री चिदंबरम के वित्त मंत्री रहते हुए देश में बड़े वित्तीय घोटाले हुए।
             सीपीआई  के विनय विस्वम ने कहा कि सत्ता पक्ष अर्थव्यवस्था की गलत तस्वीर पेश कर रहा है और सच्चाई यह है कि देश में लोग भूखे और बेरोजगार हैं। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल प्रचार के बल पर देश की सुंदर तस्वीर पेश कर रही है जो हकीकत से दूर है।
              झामुमो की महुआ माजी ने कहा कि सत्ता पक्ष देश को विश्वगुरू बनाने की बात कर रहा है लेकिन वह यह भूल जाता है कि इसके लिए पहले आर्थिक मजबूती की जरूरत होती है जब देश का नागरिक आर्थिक रूप से मजबूत होगा तो वह कला, संस्कृति और ज्ञान को समृद्ध करेगा तो देश विश्व गुरु अपने आप बन जायेगा। उन्होंने सेनाओं की लिए शुरू की गयी अग्निपथ योजना की भी आलोचना की और कहा कि सेना से लौटने वाले अग्निवीर का आगे का जीवन अनिश्चित रहता है। उन्होंने सरकार पर गैर भाजपा राज्यों के साथ आर्थिक भेदभाव करने का भी आरोप लगाया।
             राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की डा फौजिया खान ने कहा कि आर्थिक वृद्धि केवल आंकड़े नहीं होते और इसके लिए जमीनी हकीकत का आकलन किया जाना चाहिए। देश में बेरोजगारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कवि देवी प्रसाद मिश्र की कविता ‘बेरोजगार’ की कुछ लाइनें भी पढी। कविता में बेरोजगार युवक की व्यथा बताते हुए कहा गया है,“ यह सवाल उसे शर्मिंदा करता है कि वह क्या कर रहा है। ” उन्होंने कहा कि देश में आत्महत्या करने वालों में नौ प्रतिशत बेरोजगार हैं।

Latest articles

राखी सावंत पाकिस्तानी मुफ्ती से करेंगी शादी ! शर्त मानेंगे तभी होगा ‘कुबूल है’

राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले कुछ...

फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत पूरे गर्मजोशी से,ए आई शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय फ्रांस और अमेरिका दो देशों के विदेश दौरे पर...

महाकुंभ में जाम की खबर सुनने के बाद खुद एक्टिव हुए सीएम योगी, देर रात बुलाई बैठक

12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज के संगम में विशेष स्नान...

भारतीय टीम में प्रवेश को लेकर जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिलहाल बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट...

More like this

राखी सावंत पाकिस्तानी मुफ्ती से करेंगी शादी ! शर्त मानेंगे तभी होगा ‘कुबूल है’

राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले कुछ...

फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत पूरे गर्मजोशी से,ए आई शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय फ्रांस और अमेरिका दो देशों के विदेश दौरे पर...

महाकुंभ में जाम की खबर सुनने के बाद खुद एक्टिव हुए सीएम योगी, देर रात बुलाई बैठक

12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज के संगम में विशेष स्नान...