Homeदुनियाचीन और ताइवान में बढ़ा टेंशन,ताइवान के समीप चीन के फाइटर जेट...

चीन और ताइवान में बढ़ा टेंशन,ताइवान के समीप चीन के फाइटर जेट तैनात

Published on

न्यूज़ डेस्क
रूस -यूक्रेन फिर इजरायल -हमास के बीच जारी जंग के बीच अब चीन -ताइवान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए दुनिया के कई देश परेशान हो रहे हैं। चीन जिस तरह से ताइवान को घेरता नजर आ रहा है उससे तो यही लगता है कि चीन के इरादे कुछ ठीक नहीं है। चीन ताइवान पर हमले की तैयारी करता दिख रहा है और ऐसा हुआ तो पूरी दुनिया पर इसका असर पडेगा। बता दें कि ताइवान के साथ अमेरिका खड़ा है।

पिछले एक साल में चीन ने कई बार ताइवान बॉर्डर के पास सैन्याभ्यास किया है और ताइवान के एयरस्पेस में फाइटर जेट्स के ज़रिए और सीस्पेस में वॉरशिप्स के ज़रिए घुसपैठ भी की है। ताइवान को अमेरिका भी खुले तौर पर समर्थन करता है और यह बात चीन को बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसी बीच चीन ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है जिससे दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने आज जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह करीब 6 बजे से बुधवार सुबह करीब 6 बजे के बीच ताइवान के आसपास चीन के 7 फाइटर जेट्स और 4 नेवी शिप्स देखे गए हैं।
यह पहला मौका नहीं है जब चीन ने ऐसा किया है। चीन पहले कई बार ऐसा कर चुका है और पिछले एक साल में तो चीन के कई मौकों पर ऐसी हरकत की है।चीन पहले भी कई बार ऐसा कर चुका है। हालांकि फिर भी इसे देखते हुए ताइवान की सेना अलर्ट हो गई है।

दरअसल चीन और ताइवान 1949 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे। तभी से ताइवान अपना स्वतंत्र अस्तित्व मानता है और खुद को एक स्वतंत्र देश बताता है। दूसरे कई देश भी ताइवान को एक स्वतंत्र देश मानते हैं। वहीं चीन इसका विरोध करता है और ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। दोनों देशों के बीच विवाद की यही वजह है।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this