Homeदेशतेलंगाना कांग्रेस ने सोनिया गाँधी को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए किया...

तेलंगाना कांग्रेस ने सोनिया गाँधी को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए किया आमंत्रित 

Published on


न्यूज़ डेस्क

 सोनिया गाँधी को तेलंगाना ने चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित किया है। राज्य की राजनीतिक मामलों की समिति ने सोमवार को हैदराबाद में एक बैठक कर एक प्रस्ताव पारित किया जिसमे कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी को तेलंगना के किसी भी सीट से चुनाव लड़ने के लिए आग्रह किया गया है। 

 प्रस्ताव में याद दिलाया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1980 में मेडक से लोकसभा के लिए चुनी गईं थीं और उन्होंने सोनिया गांधी से उसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया था।वरिष्ठ नेता मोहम्मद अली शब्बीर ने मीडियाकर्मियों को बताया कि पीएसी ने तेलंगाना के गठन के लिए सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया।   

         
पीएसी की बैठक की अध्यक्षता तेलंगाना के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव माणिकराव ठाकरे ने की। राज्य में कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने के बाद निकाय की पहली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, मंत्री, पीएसी सदस्य और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।


            तीन घंटे तक चली बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किये गये। इसने कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए तेलंगाना के लोगों को धन्यवाद दिया। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और हाल के चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करने वाले सभी कांग्रेस नेताओं को भी धन्यवाद दिया गया।


कांग्रेस ने 119 सदस्यीय विधानसभा में 64 सीटें हासिल करके भारत राष्ट्र समिति से सत्ता छीन ली है। बी कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती तेलंगाना से अधिक से अधिक सीटें लोकसभा की जितनी है। अगर कांग्रेस इस काम में सफल हो जाती है तो दक्षिण के राज्यों में कांग्रेस की राजनीति फिर से चमक सकती है। कर्नाटक में उसकी सरकार है। इसके साथ ही केरल में वह हमेशा सरकार बनाती रखी है। केरल में कांग्रेस की मजबूत इकाई है और बहुत से सांसद भी हैं। तेलंगाना में उसकी सरकार बनी है। तमिलनाडु में स्टालिन के साथ कांग्रेस की सरकार चल रही है और आंध्रा में कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ती दिख रही है।    


सोनिया गाँधी आगे चुनाव लड़ती है या नहीं यह तो समय ही बताएगा लेकिन अभी सोनिया गाँधी रे बरेली से सांसद हैं। अगर वह वहां से चुनाव नहीं लड़ेगी तो वहां से प्रियंक गाँधी चुनाव लड़ सकती है। 
     

Latest articles

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

चीन की विस्तारवादी नीति पर पीएम मोदी का निशाना

    इंडिया गठबंधन विशेषकर कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर पीएम मोदी पर चीन के मामले...

हरियाणा चुनाव : लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव को कांग्रेस ने बनाया रेवाड़ी से उम्मीदवार 

न्यूज़ डेस्क राजद प्रमुख लालू यादव के दामाद चिरंजवी राव रेवाड़ी से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस...

More like this

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

चीन की विस्तारवादी नीति पर पीएम मोदी का निशाना

    इंडिया गठबंधन विशेषकर कांग्रेस पार्टी के नेता अक्सर पीएम मोदी पर चीन के मामले...