Homeदेशतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहीं बड़ी बात, अब...

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहीं बड़ी बात, अब तो छिड़ गई लड़ाई

Published on

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जनविश्वास यात्रा शनिवार को गया पहुंची। गया में स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता ने मेरे ऊपर जो विश्वास किया है ,उसी सपना को साकार करने के लिए मैं सड़क पर निकला हूं।जनता की जिम्मेदारी को मैं अपनी लड़ाई मानकर सड़क पर उतरा हूं।अब तो लड़ाई छिड़ गई है।ऐसा कहते वक्त उनका इशारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ था।

समर्थन मिला तो नए बिहार का निर्माण करेंगे

तेजस्वी यादव ने कहा कि आपका समर्थन मिलता है, तो नए बिहार का निर्माण किया जाएगा।इसी क्रम में तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर भी निशाना साधा ।उन्होंने कहा कि जब आरजेडी प्रमुख लालू यादव केंद्र की मोदी सरकार और उनके सहयोगियों के सामने नहीं झुके तो उनका लइका भी उनके सामने झुकने को तैयार नहीं है। हम किसी भी हाल में नहीं झुकेंगे।

17 माह में 5 लाख लोगों को दिया रोजगार

विधानसभा चुनाव 2020 की चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने आपसे 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था।उस समय तो मुझे मौका नहीं मिला, लेकिन 17 महीने के लिए जब मुझे मौका मिला, तो इस कम समय में मैंने 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के पास कोई विजन नहीं है और उनके पास गठबंधन बदलने का रीजन भी नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी वाशिंग मशीन है, जिसमें सभी पाप धुल जाते हैं

नीतीश कुमार पर तंज करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि दरअसल उन्हें तकलीफ मुझसे नहीं बल्कि,मेरे काम करने के तरीके से था। तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर भी तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक वॉशिंग मशीन है, जो कोई इस पार्टी को ज्वाइन करते हैं, उनके सभी पाप धुल जाते हैं।लेकिन अब बीजेपी वाशिंग मशीन के साथ-साथ डस्टबिन भी बन गई है।सभी पार्टियों से छांटे गए नेता उस डस्टबिन में जगह पा रहे हैं।

Latest articles

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...

सिर्फ एक कॉमन वायरस की वजह से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

पेट में रहने वाला एक सामान्य बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दुनिया भर में होने वाले...

More like this

असम को लेकर भारत को विखंडित करने का कुटिल प्रयास

असम में वर्ष 2026 में विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है। चुनाव आयोग ने असम...

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

भारत में ईरान के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने डोनाल्ड ट्रंप के...

LPG की जगह ले सकती है बायोगैस? जानें घर में लगवाने, खर्च और इस्तेमाल का तरीका

  LPG गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच लोग LPG गैस के विकल्पों...