देश में पहली बार बनेंगे C-295 एयरक्राफ़्ट, गुजरात के वडोदरा में बनेगा यह परिवहन विमान

0
159

यूरोपियन कंपनी एयरबस और टाटा में हुई डील, PM मोदी रखेंगे कल रखेंगे आधारशिला

गुजरात के वडोदरा में एयरफोर्स के लिए C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट बनाए जाएंगे। इसके लिए टाटा ने यूरोपियन कंपनी एयरबस के साथ मिलकर डील की है। खास बात है कि देश में अभी तक इस तरह के एयरक्राफ्ट नहीं बनाए जाते थे। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 21,935 करोड़ रुपए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वडोदरा में इस प्लांट का उद्घाटन करेंगे।

2021 में एयरबस के साथ हुई थी डील

सितंबर 2021 में भारत ने एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ लगभग 21,000 करोड़ रुपए की डील की थी। इसमें पुराने एवरो-748 की जगह C-295 एयरक्राफ्ट खरीदने की डील हुई थी। 56 विमानों की मांग की गई थी। इनमें से 16 स्पेन से बनकर आएंगे और बाकी 40 गुजरात के वडोदरा में बनाए जाएंगे।

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि यह विमान पूरी तरह से स्वदेशी होंगे। सितंबर 2023 से अगस्त 2025 के बीच 16 एयरक्राफ्ट रेडी कंडीशन में सौंप दिए जाएंगे। देश में बने विमानों की आपूर्ति 2026 से 2031 तक की जाएगी।

एयरक्राफ्ट की खासियत

PM मोदी लगातार डिफेंस फील्ड को आत्मनिर्भर बनाने का जिक्र करते आए हैं। इसी कड़ी में अब देश में ऐसे एयरक्राफ्ट का निर्माण किया जाएगा, जिसे मुश्किल जगहों पर आसानी से ले जाया जा सकता है। यह एयरक्राफ्ट 71 सैनिकों, 44 पैराट्रूपर्स और 24 स्ट्रेचर ले जाने की क्षमता से लैस होंगे। ये विमान देश में ही बने इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट से भी लैस होंगे। प्राकृतिक आपदा के समय ये एयरक्राफ्ट काफी कारगर होंगे। रेस्क्यू ऑपरेशन में एयरफोर्स को आसानी होगी।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here