Homeदेशस्वदेशी अपनाने की बात,फिर चीन से आयात क्यों?पवन बंसल ने PM मोदी...

स्वदेशी अपनाने की बात,फिर चीन से आयात क्यों?पवन बंसल ने PM मोदी पर उठाए सवाल

Published on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (28 सितंबर, 2025) को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में देशवासियों से 2 अक्टूबर को खादी उत्पाद खरीदने की अपील की और ‘गर्व से कहें, हम स्वदेशी हैं’ का नारा दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि खादी को बढ़ावा देना सबसे अच्छी बात है।

चंडीगढ़ में ‘IANS’ से बातचीत के दौरान उन्होंने सरकार से खादी उद्योग को समर्थन देने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।बंसल ने कहा कि गांधीजी की भावनाएं आजादी की लड़ाई के दौरान खादी के रूप में सामने आई थीं, जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था।

उन्होंने कहा कि दिवाली पर भगवान की मूर्तियां और लाइट की मालाएं ज्यादातर चीन से आयात की जाती हैं, जिन्हें बंद करना चाहिए।मन की बात में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तारीफ पर बंसल ने आपत्ति जताई।उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को लाल किले से पीएम मोदी ने RSS का नाम लिया था, जो नहीं लेना चाहिए था।बंसल ने कहा कि अब फिर से नाम लेने से कोई खास फर्क नहीं पड़ता, लेकिन उस दिन नाम लेना अनुचित था।

उन्होंने आरोप लगाया कि RSS ने समाज में ध्रुवीकरण का काम किया है।बंसल ने यह भी दावा किया कि पीएम मोदी ने 75 वर्ष की आयु सीमा में रिटायरमेंट से बचने के लिए 15 अगस्त को RSS का नाम लिया था, ताकि संगठन को खुश किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब में बाढ़ के दौरान लोग मुश्किल में थे, लेकिन केंद्र सरकार ने कोई सहायता नहीं दी।

उन्होंने कहा कि पटना में 7 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की गई, लेकिन पंजाब के लिए कुछ नहीं सोचा गया। बंसल ने यह भी कहा कि उन्हें पंजाब में RSS के लोगों की ओर से किए गए किसी काम की जानकारी नहीं है और मन की बात में पंजाब के लोगों का जिक्र नहीं किया गया, इससे बहुत दु:ख हुआ है।

Latest articles

कांग्रेस पहले से ही नंगी’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने जमकर सुनाया

  देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस...

टैरिफ को रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करता रहेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते साल जब ऑफिस संभाला था, उसके बाद से उन्होंने ये...

Aadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी

हाल ही में UIDAI ने अपनी आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया था।...

शरीर में हो जाए इन जरूरी मिनरल्स की कमी तो दिखते हैं ये संकेत

ज्यादातर लोग जानते हैं कि शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है, लेकिन...

More like this

कांग्रेस पहले से ही नंगी’, AI समिट में शर्टलैस प्रदर्शन पर PM मोदी ने जमकर सुनाया

  देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस...

टैरिफ को रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करता रहेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते साल जब ऑफिस संभाला था, उसके बाद से उन्होंने ये...

Aadhaar ऐप के रहते क्या PVC कार्ड बनवाना है जरूरी

हाल ही में UIDAI ने अपनी आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च किया था।...