बीरेंद्र कुमार झा
झारखंड की राजधानी रांची के हरमू रोड गौशाला के समीप स्थित दिगंबर जैन भवन में विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा बजरंगदल द्वारा आयोजित द्विदिवसीय राष्ट्रीय बैठक में भाग लेते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री नरेंद्र परांडे ने कहा कि हरियाणा के मेवात में हिंदू धर्म यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर आधुनिक हथियार से गोली चलाना, पेट्रोल बम फेंकना, महिलाओं के साथ क्रूरता व अत्याचार करना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि इन दिनों हिंदू समुदाय के अनुकूल वातावरण बनने के कारण जिहादियों में उबाल है। उन्होंने कहा कि आज कई उत्तर प्रदेश,झारखंड जैसे कई राज्यों के सीमा क्षेत्र घुसपैठ के बड़े केंद्र बन गए हैं। जनजाति युवतियों से विवाह कर आरक्षण का लाभ लेना असंवैधानिक है।
सीमा क्षेत्र बन रहे घुसपैठ के बड़े केंद्र
बजरंग दल की राष्ट्रीय बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि हरियाणा के मेवात में हिंदू धर्म यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर आधुनिक हथियार से गोली चलाना,पेट्रोल बम फेंकना, महिलाओं से क्रूरता व अत्याचार करना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहां की हिंदू समुदाय के अनुकूल वातावरण बनाना ही जिहादियों के मन में उबाल आने का कारण है।आज उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार,झारखंड एवं बांग्लादेश के सीमा क्षेत्र घुसपैठ के बड़े केंद्र बन गए हैं।घुसपैठ वाले क्षेत्र में हमेशा जिहादी हिंसा बढ़ती जा रही है।ऐसे में आज हिंदू समाज को सचेत रहने की आवश्यकता है।
जनजातीय युक्तियों से विवाह कर आरक्षण का लाभ लेना असंवैधानिक
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि आज जनजातीय युवतियों से मुस्लिम समुदाय के युवक विवाह कर उन्हें जनजाति कोटे में राजनीतिक क्षेत्र में बैठा रहे हैं।उनके नाम पर भूमि खरीद रहे हैं और आरक्षण का लाभ ले रहे हैं, जो असंवैधानिक हैं। समाज में आज साम्यवादी विचारधारा के लोगों के द्वारा युवा, महिला, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति ,जैन,बौद्ध, समाज को लक्षित करते हुए अनेक प्रकार के संस्कृति एवं धार्मिक अवधारणाओं पर नकारात्मक विमर्श खड़ा कर वैचारिक संघर्ष चला रहे हैं। इसे समाज भ्रमित होता है। हमें इस ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
चुनौतियों का सामना करने के लिए करना होगा संगठन विस्तार
बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य नारायण राव ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि बजरंग दल के गठन के 40 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। बजरंग दल ने स्थापना काल से अब तक समाज रक्षक के रूप में प्रेरणादायक कार्य किया है।हिंदू कन्या रक्षा, गौ रक्षा,परावर्तन ,मठ मंदिर रक्षा सहित कई कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद, धर्मांतरण, गौ तस्करी, घुसपैठ, धार्मिक यात्रा में हमला इत्यादि हिंदू समाज के लिए बड़ी चुनौती है। इस चुनौती का सामना करने के लिए हमें संगठन विस्तार करना होगा।

