स्वप्निल का सपना पूरा, देश को मिला तीसरा पदक

0
92

भारत के स्वप्निल कुसाले ने इतिहास रच दिया है।स्वप्निल ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्य पदक जीतकार सभी को चौका दिया है।गौरतलब है कि भारत का ये पेरिस ओलंपिक 2024 का तीसरा पदक है।इससे पहले भारत के पिछले दो मेडल भी शूटिंग में आए थे। स्वप्निल ने कुल 451.4 अंक हासिल किए।

पेरिस ऑलिपिक में 50 मीटर राइफल इवेंट में भारत के स्वप्निल कुसाले ने 451.4 कुल अंक प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल जीता,जबकि जबकि यूक्रेन के कुलिस सेरही दूसरे नंबर पर रहे।इस प्रतियोगिता में चीन के युकून टॉप पर रहे ,उन्होंने कुल स्कोर 463.6 अर्जित कर यह उपलब्धि प्राप्त की।

निशानेबाजी में भारत के लिए ओलंपिक में पहला मेडल 2004 में राज्यवर्धन राठौड़ ने दिलाया था। उन्होंने एथेंस ओलंपिक में यह मेडल जीता था।इसके बाद बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने सोने पर निशाना साधा था। साल 2012 में बीजिंग ओलंपिक में भारत के दो शूटर मेडल लेकर आए।विजय कुमार ने सिल्वर और गगन नारंग ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।इसके बाद शूटर्स को ओलंपिक मेडल जीतने के लिए 12 साल का इंतजार करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here