Homeदेशझारखंड कांग्रेस में लोकसभा के टिकट को लेकर सस्पेंस बरकरार, प्रत्याशियों पर...

झारखंड कांग्रेस में लोकसभा के टिकट को लेकर सस्पेंस बरकरार, प्रत्याशियों पर माथापच्ची जारी

Published on

 

लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में 4 चरणों में मतदान कराया जाएगा। ये चरण हैं- चौथा चरण, पांचवां चरण, छठवां चरण और सातवां चरण। इस दृष्टिकोण से देखने पर भले प्रत्याशियों का चयन अभी कुछ दिनों के बाद भी किया जा सकता है।लेकिन अगर चुनाव प्रचार और विपक्षी दलों की तैयारियों के दृष्टिकोण से देखा जाय तो अबतक प्रत्याशियों का चयन नहीं होना किसी पार्टी की जीत की संभावना को कम कर सकती है।झारखंड में बीजेपी ने एनडीए गठबंधन के तहत ज्यादातर सीटों से अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिया हैं वहीं इंडिया गठबंधन सीट शेयरिंग ही जाने के बावजूद अपने प्रत्याशियों का नाम घोषित करने में पीछे चल रहा है।बड़े भाई की भूमिका में 7 सीटों पर चुने लड़ रहे प्रदेश कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के टिकट को लेकर किचकिच और सस्पेंस बरकरार है। कांग्रेस ने अब तक चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इसने अबतक खूंटी, हजारीबाग और लोहरदगा में प्रत्याशी दिये हैं,जबकि रांची, धनबाद, गोड्डा और चतरा में उम्मीदवार को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। कांग्रेस अपनों से ही उलझी है।पार्टी के अंदर किचकिच जारी है प्रत्याशी की घोषणा में देरी हो सकती है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि 11 से 12 अप्रैल को प्रत्याशी की घोषणा संभव है। इधर, पार्टी अपने ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी को देखते हुए डरी-सहमी है और काफी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर के दो दिवसीय झारखंड दौरे को देखते हुए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा टाल दी गयी है। प्रदेश प्रभारी के दौरे के बीच कांग्रेस किसी तरह का हंगामा नहीं चाहती है,लेकिन अगर पहले उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देने से कांग्रेस का एक खेमा टिकट नहीं मिलने के बाद विद्रोही तेवर अपना सकता है।

हो चुकी है केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है। इसमें झारखंड के सीटों पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय चुनाव समिति में चर्चा के बाद भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं हो पा रही है।केंद्रीय चुनाव समिति में अनुशंसा के बाद ही कई नाम आये थे। प्रदेश के नेताओं से भी केंद्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा कर चुकी है।

धनबाद में ददई के नाम पर असमंजस, चतरा में दमदार उम्मीदवार नहीं

धनबाद और चतरा सीट पर पेंच फंसा हुआ है। पहले ददई दुबे का नाम जोर-शोर से चला था,लेकिन पार्टी अब इस सीट पर किसी युवा चेहरे को मौका देने की रणनीति बना रही है। वहीं, चतरा सीट से कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस के पास जो नाम अभी हैं, वह मैदान में टिकने वाला नहीं है।इधर, रांची से सुबोधकांत सहाय और गोड्डा से प्रदीप यादव का नाम आगे चल रहा है।

Latest articles

IND vs NZ : न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, 46 रन पर ढ़ेर हुई दुनिया की नंबर वन टीम

न्यूज डेस्क भारत बनाम न्यूजीलैंड 3 मैच की सीरीज का पहला टेस्ट बेंगलुरु के एम...

लॉरेंस विश्नोई को सलमान खान ने दी बड़ी चुनौती,माना आप बहुत ताकतवर हो लेकिन क्या अपने लोगों को…’

महाराष्ट्र में उद्योगपति और राजनेता बाबा सिद्दीकी की बीते शनिवार को गोलीमार कर हत्या...

More like this