EVM के विरोध में प्रदर्शन कर रहे SC के वकील भानु प्रताप सिंह दिल्ली पुलिस की हिरासत में

0
381

न्यूज डेस्क
ईवीएम के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सुप्रीम कोर्ट के वकील भानु प्रताप सिंह को दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से हिरासत में ले लिया है। सोसल मीडिया एक्स पर जारी वीडियो में भानु प्रताप ने कहा कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हमें लेकर जा रही है,पुलिस हमें जहां भी लेकर जाएगी हमें कोई दिक्कत नहीं, कानून का पालन करते हुए हम उनके साथ जा रहे हैं।

उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि ये लड़ाई जो हमने शुरू की है इस लड़ाई को आगे पहुंचाने वाले आप लोग हैं। उन्होंने ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस लड़ाई को देश ​दुनिया के कौने-कौने में पहुंचाइये,ये अन्याय के खिलाफ लड़ाई है, ये प्रचार के खिलाफ लड़ाई है,ये लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, संविधान को बचाने की लड़ाई है और इस देश से ईवीएम को खत्म करके लोगों के संवेधानिक मानवाधिकार को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई हम लगातार जारी रखेंगे, उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव किसी हालात में ईवीएम से नहीं होने चाहिए।

उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वीवीपैट को लेकर आयोग से चर्चा करने संबंधी अनुरोध को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि ईवीएम के इस्तेमाल आयोग को पूरा भरोसा है इसलिए इस बारे में किसी चर्चा की आवश्यकता नहीं है। आयोग ने कहा है कि ईवीएम को लेकर जो कुछ जानकारी जनता के बीच है। ईवीएम से जुड़ी पूरी जानकारी सवालों तथा उनके जवाब के साथ व्यापकता से दिए गये हैं। इन सवालों तथा उनके जवाब में ईवीएम से जुड़े सभी आशंकाओं का निराकरण है।

इसी बीच आज जंतर मंतर में वकीलों महमूद प्राचा और भानु प्रताप सिंह को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये सभी ईवीएम पर चर्चा के लिए चुनाव आयोग जाने की कोशिश कर रहे थे। इनके साथ कई वकील, प्रोफ़ेसर, सेवा निवृत अफसर शामिल थे। ये वकील पिछले कई दिनों से ईवीएम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here