Homeदेशचुनाव आयोग मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम रखेगा जारी, सुप्रीम कोर्ट में...

चुनाव आयोग मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम रखेगा जारी, सुप्रीम कोर्ट में इस दिन होगी अगली सुनवाई

Published on

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में मतदाता सूची का पुनरीक्षण (SIR) पर चुनाव आयोग को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बिहार में वोटर लिस्ट के सर्वे का काम जारी रहेगा। कोर्ट ने इस मामले में चुनाव आयोग से एक हफ्ते में जवाब मांगा।सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 28 जुलाई तय की है। तब तक चुनाव आयोग मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम जारी रखेगा।

चुनाव आयोग अगली तारीख पर सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामे के जरिए सारी जानकारी पेश करेगा। जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जॉयमाला बागची की पीठ ने कहा कि हम संवैधानिक संस्था को वह करने से नहीं रोक सकते जो उसे करना चाहिए। आधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग चाहे तो आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और राशन कार्ड पर विचार कर सकता है। इसके साथ ही चुनाव आयोग कारण बताकर इन्हें खारिज भी कर सकता है।

न्यायमूर्ति धूलिया ने दस्तावेजों को देखने के बाद चुनाव आयोग से कहा कि मतदाताओं के सत्यापन के लिए दस्तावेजों की सूची में 11 दस्तावेज शामिल हैं।यह संपूर्ण नहीं है। हमारी राय में यदि आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड को भी इसमें शामिल किया जाए तो यह न्याय के हित में होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इससे याचिकाकर्ता भी संतुष्ट होगा।वहीं याचिकाकर्ता ने कहा कि हम लोग अंतरिम रोक की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि पूर्ण रोक की मांग कर रहे हैं।

जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ के सामने निर्वाचन आयोग ने सुनवाई के दौरान कहा कि आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है।कोर्ट ने विशेष गहन पुनरीक्षण में दस्तावेजों की सूची में आधार कार्ड पर विचार नहीं करने को लेकर भी सवाल किया। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं की दलीलों का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को तीन सवालों का जवाब देना होगा, क्योंकि बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया लोकतंत्र की जड़ से जुड़ी है और यह मतदान के अधिकार से संबंधित है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में इस मामले के संबंध में 10 से अधिक याचिकाएं दायर की गयी हैं, जिनमें प्रमुख याचिकाकर्ता गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स है।

Latest articles

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...

यूरिन की समस्या को न करें इग्नोर! गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत

यूरिन संबंधी सेहत को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं।बार-बार यूरिन आना, जलन होना...

More like this

कांग्रेस के नीति नियंता कौन ? खड़गे राहुल,प्रियंका या फिर से सोनिया।

वर्तमान समय में कांग्रेस की कार्य समिति से लेकर अन्य कई प्रमुख सदस्यों के...

बिहार, बंगाल से तमिलनाडु तक… 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

  राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा हो गई है। 16 मार्च को...

एंड्रॉयड स्मार्टफोन के ये छोटे-छोटे फीचर्स, आपका बड़ा टाइम बचा देंगे, जानें कैसे करें यूज

स्मार्टफोन आज की जरूरत बन गए हैं।अब इनके बिना एक दिन भी गुजारना बहुत...