Homeदुनिया बलूच विद्रोहियों का कहर, ट्रेन हाईजैक के बाद सेना के काफिले पर...

 बलूच विद्रोहियों का कहर, ट्रेन हाईजैक के बाद सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला

Published on

दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षाबलों को ले जा रही एक बस के पास सड़क किनारे रविवार बम विस्फोट हुआ,जिसमें कम से कम 7 अधिकारियों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। हालांकि बी एलए की तरफ से मरने वालों की संख्या 90 तक बताई जा रही है।

स्थानीय पुलिस प्रमुख जफर को जमानानी ने बताया कि यह हमला बलूचिस्तान के नौशकी जिले में हुआ। उन्होंने कहा कि इस विस्फोट से पास मौजूद एक अन्य बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हताहतों को पास के अस्पताल में ले जाया गया। इसे आत्मघाती हमला बताया जा रहा है।पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमले की बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने निंदा की है।
संदेह है कि प्रतिबंधित ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ ने यह हमला किया. ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ ने कुछ दिन पहले एक ट्रेन पर घात लगाकर हमला करके करीब 400 यात्रियों को बंधक बना लिया था। पाकिस्तान सरकार ने कहा था कि इस घटना में बलूच विद्रोहियों ने 26 बंधकों की हत्या कर दी और सुरक्षाबलों ने बचाव अभियान में सभी 33 हमलावरों को मार गिराया

तेल और खनिज संपदा से समृद्ध बलूचिस्तान क्षेत्रफल में पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे कम आबादी वाला प्रांत है।बलूचिस्तान के स्थानीय निवासी संघीय सरकार पर लंबे समय से भेदभाव का आरोप लगाते रहे हैं।लेकिन पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है।गौरतलब है कि बलूच लिबरेशन आर्मी’ संघीय सरकार से आजादी की मांग कर रही है।

Latest articles

एक ओवर में बने 39 रन, श्रीलंका के दिग्गज ने जड़े 6 छक्के, दहल गया अफगानिस्तान,

बल्लेबाजों के लिए क्रिकेट में सबसे बड़ी उपलब्धि शतक या दोहरा शतक लगाना होता...

‘ऐ सिपाही ठुमका लगाओ नहीं तो…’,

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे और आरजेडी विधायक तेज प्रताप...

होलिका, ढुंढी, पूतना और कामदेव… वे पौराणिक कथाएं जिनके क्लाइमैक्स से हुई होली की शुरुआत

होली के पर्व से अनेक कहानियाँ जुड़ी हुई हैं. इनमें से सबसे प्रसिद्ध कहानी...

डॉक्टर नाओमी वोल्फ ने बिल गेट्स और दवा अपराध को मानवता विरुद्ध बताया

दिल्ली के प्रसिद्ध ताज पैलेस में आयोजित हो रहे इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में 7...

More like this