Homeदेशअमिताभ बच्चन ने शुरू की 'कौन बनेगा करोड़पति 17' की शूटिंग, सेट...

अमिताभ बच्चन ने शुरू की ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ की शूटिंग, सेट पर पहुंचे बिग बी

Published on

कौन बनेगा करोड़पति 17 जल्द ही शुरू होने वाला है। अमिताभ बच्चन के क्विज रियलिटी शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।सीजन 17 जल्द ही शुरू होने वाला है और अमिताभ बच्चन ने नए सीजन की शूटिंग भी शुरू कर दी है।उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है।अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट से उनके फैंस बहुत खुश हो गए हैं क्योंकि उनका फेवरेट शो एक बार फिर शुरू होने जा रहा है।
सुपरस्टार जल्द ही हॉटसीट पर बैठकर कंटेस्टेंट से सवाल पूछते हुए नजर आएंगे। केबीसी 17 को लेकर बज बहुत ज्यादा बना हुआ है औऱ अब इसे लेकर अपडेट मिल रहे हैं तो लोगों में इसे लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ‘पहुंच गए काम पर। नया दिन, नया अवसर, नई चुनौतियों को प्रणाम.’ एक फैन ने लिखा- ‘हम भी आए थे सर केबीसी में फर्स्ट शूट में।मजा आ गया सर।दूसरे ने लिखा- ‘एक बार फिर सबसे पावरफुल शो केबीसी के लिए बधाई सर.’

16 आइकॉनिक सीजन में 1368 एपिसोड के साथ, कौन बनेगा करोड़पति ने अब तक 2143 कंटेस्टेंट का हॉटसीट पर स्वागत किया है। कई बुद्धिजीवी ऐसे भी रहे हैं जो शो में अपने ज्ञान के दम पर करोड़पति बने। कौन बनेगा करोड़पति के 16 सीजन के खत्म होने के 24 दिन बाद ही मेकर्स ने इसके नए सीजन की अनाउंसमेंट कर दी थी।16वें सीजन का प्रीमियर 16 अगस्त 2024 को हुआ था।

कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन की बात करें तो ये जहां अकल है वहां अकड़ है टैगलाइन के साथ आएगा. अमिताभ बच्चन की वापसी से फैंस बहुत खुश हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आए थे. उनके पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं.

Latest articles

प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत 100% साजिश है: रोहित पवार

पवार परिवार ने प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत को पहली बार बड़ी...

फैसले इतने आसान होने चाहिए कि नागरिक उन्हें समझ सकें: CJI सूर्यकांत

CJI सूर्यकांत न्यायपालिका को सही मायने में लोकतंत्र का सजग प्रहरी बनने की बात...

WhatsApp लाया जादू फीचर! बिना ऐप के भी होगी कॉलिंग

व्हाट्सऐप ने आखिरकार वह फीचर वेब वर्जन में जोड़ दिया है, जिसकी सबसे ज्यादा...

हार्ट अटैक आने से 48 घंटे पहले ही शरीर करता है ये इशारे, समझ लिए तो बच जाएगी जान

दिल का दौरा अक्सर अचानक होने वाली घटना की तरह देखा जाता है, लेकिन...

More like this