Homeदेशहाईवे पर चलती कार में स्टंट,दो युवकों को तलाशने में जुटी पुलिस

हाईवे पर चलती कार में स्टंट,दो युवकों को तलाशने में जुटी पुलिस

Published on

बीरेंद्र कुमार
चलती कार मोटरसाइकिल ऑल स्कूटी पर स्टंट के वीडियो वायरल होना इन दिनों आम बात हो गई है। पुलिस इन वायरल वीडियो के सामने आने पर कार्रवाई भी करती है, लेकिन इस पर लगाम नहीं लग पा रही है।

ताजा मामला ताजनगरी आगरा के हाईवे पर चलती कार में दो युवकों के स्टंट करने से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में आगरा के सुल्तानगंज पुलिया हाईवे पर चलती हुई कार से बाहर निकल कर दो युवक वीडियो बना रहे हैं, और स्टंट कर रहे हैं इसके पीछे एक चलती कार में बैठे किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के संज्ञान में आते ही एसपी ट्रैफिक ने इन युवकों की जानकारी कर कार्रवाई करने की बात कही है।

कार के नंबर के आधार पर हो रही तलाश

वीडियो बनाने वाले युवक जिस कार में बैठे हुए हैं उसका नंबर भी वीडियो में साफ दिख रहा है। आगरा के एसपी ट्रैफिक अरुण चंद्र यादव का कहना है कि हाइवे पर स्टंट करने वाले युवकों की तलाश कार के नंबर के आधार पर की जा रही है । जल्दी ही उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को वह हाईवे पर इस तरह से चलती हुई गाड़ी में स्टंट नहीं करना चाहिए। इससे सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के साथ -साथ खुद के जान पर भी खतरा रहता है।

सोमवार को वायरल वीडियो के बाद तीन लोगों की हुई थी गिरफ्तारी

आगरा-कानपुर हाईवे पर चलती हुई कार से बाहर निकलकर स्टंट करने के वीडियो कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोमवार को वायरल हुए एक वीडियो पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की और 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन मंगलवार को फिर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

स्टंट के वीडियो बनाने की होड़

राजधानी लखनऊ में भी सोमवार रात एक युवा जोड़े का वीडियो वायरल हुआ था। यह जोड़ा कार की सनरूफ खोलकर बाहर निकला हुआ चलती कार में अश्लील हरकतें कर रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से कार की तलाश की जा रही है। इसी तरह लखनऊ में ही हजरतगंज में स्कूटी पर एक युवक और एक किशोरी का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया जबकि किशोरी की हरकतों की जानकारी उसके परिवार को दे दी गई थी।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...