भुवनेश्वर( बीरेंद्र कुमार): उड़ीसा के जगन्नाथपुरी में जिला प्रशासन की लापरवाही से ना सिर्फ पिकनिक पर आए छात्रों की खुशियां गम में बदल गई, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से भगवान जगन्नाथ का दर्शन करने आने वाले भक्तों को भी यहां भारी परेशानी उठानी पड़ी। बीजेडी (बीजू जनता दल) की जनसभा को व्यवस्थित करने में जुटी पूरी जिला के प्रशासनिक अधिकार्यों ने जगन्नाथ मंदिर में होने वाली भीड़ को नजरअंदाज कर दिया,जिस कारण मंदिर में भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि ना चाहते हुए भी लोग एक दूसरे से टकराने लगे और मंदिर में अव्यवस्था फैल गई।
बीजेडी मना रहा था अपना स्थापना दिवस
26 दिसंबर को जगन्नाथ पूरी में ही बीजेडी (बीजू जनता दल) तरफ से पार्टी का स्थापना दिवस समारोह भी मनाया जा रहा था। समारोह को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी संबोधित किया था। ऐसे में प्रदेश भर से भारी संख्या में बीजेडी के नेता और कार्यकर्ता पूरी पहुंचे थे। प्रशासनिक महकमा और आलाअधिकारी बीजेडी के इस जनसभा को व्यवस्थित करने में लगे हुए थे। वे इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाए कि 25 दिसंबर से लेकर नए वर्ष की शुरुआत तक के 1 सप्ताह में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में जगन्नाथ पुरी, भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने आने वाले भक्तों के साथ ही बीजेडी की सभा खत्म होने के बाद बीजेडी के कार्यकर्ता और नेता भी मंदिरों में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पहुंचेंगे तो वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो जायेगी,और हुआ भी ऐसा ही जनसभा खत्म होने के बाद खा पीकर समुद्र स्नान का आनंद लेने के बाद बड़ी संख्या में आए बीजेडी के कार्यकर्ता भी जगन्नाथ मंदिर गए ,जहां पहले से ही देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में आए भक्त मौजूद थे।
दोनों की संयुक्त भीड़ इतनी ज्यादा ही गई की मंदिर प्रबंधन के लिए इसे संभालना कठिन हो गया। लोग एक दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ने लगे इस भारी भीड़ में वे छात्र-छात्राएं भी फंस गए और दम घुटने से वे बेहोश ही गए। इस घटना की जानकारी मिलने पर उसके साथ ही छात्रों ने रोना-धोना शुरू कर दिया। तब बड़ी मुश्किल से लोगों और मंदिर में तैनात पुलिस ने उन बेहोश छात्राओं को किसी प्रकार भीड़ से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। इसके बाद अब उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। लोगों का मानना है की यह भगवान जगन्नाथ की ही कृपा है की इस भारी अव्यवस्था के बावजूद यहां कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं घटी।
पिकनिक करने आए थे छात्र
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी छात्र मयूरभंज जिला के हृदानंद हाई स्कूल के थे, जो समूह बनाकर पिकनिक करने के लिए यहां आए हुए थे। पिकनिक करने बाद वे सभी जगन्नाथ मंदिर में प्रभु जगन्नाथ के दर्शन के लिए गए थे,जहां उनके साथ यह घटना घट गई।

