Homeदेशमहाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों का हड़ताल जारी ,लाखों यात्री...

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों का हड़ताल जारी ,लाखों यात्री हो रहे परेशान

Published on

 न्यूज़ डेस्क 
गणेश उत्सव से पहले सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों के हड़ताल ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। महाराष्ट्र में चारो तरफ अफरातफरी का माहौल है और लोग सरकार पर कई तरह के ताने मारते दिख रहे हैं। अभी तो गणेश उत्सव  आने वाले हैं इसके साथ ही चुनाव भी होने हैं।  लेकिन कर्मचारियों ने जिस तरह से अपनी मांगो  को लेकर सरकार पर दवाब बनाया हुआ है उससे साफ लगता है कि चुनाव को देखते हुए सरकार को भी कोई निर्णय लेना पड़ सकता है। 

बता दें कि कर्मचारी राज्य सरकार के कर्मचारियों के समान वेतन और राज्य क्षेत्र के अपने समकक्षों के समान वेतनमान समायोजन की मांग कर रहे हैं। एमएसआरटीसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि 11 ट्रेड यूनियनों की कार्य समिति द्वारा आहूत हड़ताल के कारण निगम के कुल 251 बस डिपो में से 63 बस डिपो पूरी तरह बंद रहे और 73 बस डिपो आंशिक रूप से बंद रहे, जबकि शेष 115 पूरी तरह संचालित रहे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए बुधवार शाम सह्याद्री गेस्ट हाउस में एमएसआरटीसी ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ बैठक बुलाई है। हड़ताल के कारण राज्य भर में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नियमित सेवाओं के अलावा, एमएसआरटी की गणेश उत्सव के लिए विशेष बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। यहां 10 दिवसीय गणेश उत्सव सात सितंबर से शुरू हो रहा है।

एमएसआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न समूहों द्वारा बुक की गईं 4,300 सेवाओं सहित कुल पांच हजार अतिरिक्त ‘त्यौहार विशेष बसें’ तीन से सात सितंबर के बीच मुंबई, ठाणे और पालघर खंडों से संचालित करने की योजना थी। बुधवार को एक हजार से अधिक ऐसी बसें कोंकण के लिए रवाना होने वाली थीं।

एमएसआरटीसी प्रशासन ने कहा कि एक औद्योगिक अदालत ने हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया है और ट्रेड यूनियनों तथा कर्मचारियों को काम पर लौटने का निर्देश दिया है। निगम ने स्थानीय प्राधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ड्यूटी पर आने के इच्छुक कर्मचारियों के काम में बाधा डालने वाले व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करें तथा ऐसी घटनाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग करें।

हड़ताल के प्रभाव को देखते हुए, एमएसआरटीसी निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने के लिए दीर्घकालिक अनुबंधों पर चालकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति पर विचार कर रहा है।

Latest articles

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना

मंगलवार को जारी हुई विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक 2024 की ताजा संस्करण में भारत के...

एक्शन में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह से फोन पर की बात, दे दिया ऐसा आदेश

आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुध फायरिंग कर दी।आतंकवादियों के...

विश्व ने खोया शांति का मसीहा, पोप फ्रांसिस का 88 साल के उम्र में निधन

पोप फ्रांसिस का सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को निधन हो गया।वे 88 वर्ष के...

BCCI Central Contract,विराट-रोहित A+ में कायम, ईशान-श्रेयस की वापसी से फैंस खुश

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए 1 अक्टूबर...

More like this

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना

मंगलवार को जारी हुई विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक 2024 की ताजा संस्करण में भारत के...

एक्शन में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह से फोन पर की बात, दे दिया ऐसा आदेश

आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुध फायरिंग कर दी।आतंकवादियों के...

विश्व ने खोया शांति का मसीहा, पोप फ्रांसिस का 88 साल के उम्र में निधन

पोप फ्रांसिस का सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को निधन हो गया।वे 88 वर्ष के...