Homeदेशसैम पित्रोदा के बयान से फिर एक बार परेशानी में कांग्रेस, नश्लवादी...

सैम पित्रोदा के बयान से फिर एक बार परेशानी में कांग्रेस, नश्लवादी टिप्पणी से किया किनारा

Published on

मौजूदा लोकसभा चुनाव के दौरान यह दूसरी बार है, जब भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस अपने ओवरसीज चीफ सैम पित्रोदा के बयान से परेशानी में पड़ गई है। साम पित्रोदा के बयान पर बढ़ते विवाद को देखकर कांग्रेस ने उनके नश्लभेदी टिप्पणी से किनारा कर लिया है।पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सैम पित्रोदा ने पॉडकास्ट में भारत की विविधता को दर्शाने के लिए जो उदाहरण दिए हैं, वह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस साम पित्रोदा के इन उदाहरणों से खुद को पूरी तरह से अलग करती है।

क्या कहा साम पित्रोदा ने

दरअसल एक साक्षात्कार में सैम पित्रोदा ने हाल ही में एक लोकतांत्रिक उदाहरण के रूप में भारत की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं, जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग शायद गोरे जैसे दिखते हैं और दक्षिण के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि हम सब भाई-बहन हैं।बीजपी नेताओं ने चुनावी माहौल में सैम पित्रोदा की इस नश्लभेदी टिप्पणी की तिखी आलोचना की है और इसे अस्वीकार्य और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

प्रधानमंत्री ने साम पित्रोदा की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया

भारतीय जनता पार्टी ने साम पित्रोदा की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम इस नस्लवादी मानसिकता को स्वीकार नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मुझ पर अपशब्द कहे गए, तो मैंने उसे बर्दाश्त कर लिया ,लेकिन अब हमारे देश के लोगों को अपशब्द कहे जा रहे हैं।क्या किसी व्यक्ति की योग्यता उसकी त्वचा के रंग के आधार पर तय कर सकते हैं? शहजादे को मेरे लोगों को इस तरह से नीचा दिखाने का अनुमति किसने दी? हम इस नश्लभेदी मानसिकता को स्वीकार नहीं करेंगे।

पूर्व में भी साम पित्रोदा ने दिया था विवादास्पद बयान

इससे पहले भी साम पित्रोदा तब विवाद में आए थे,जब उन्होंने अमेरिका की तरह भारत देश में विरासत टैक्स लगाने की वकालत की थी। उस वक्त भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर कहा था कि कांग्रेस की नजर आपकी संपत्ति पर है, माता बहनों के मंगलसूत्र पर है।पीएम मोदी ने यह भी आरोप लगाया था कि कांग्रेस का सत्ता में आ गई तो वह लोगों के पुरखों की संपत्ति छीन लेगी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी का मंत्र लुटना, जिंदगी के साथ भी ,जिंदगी के बाद भी।

 

 

Latest articles

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

More like this

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...