देश के 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश (असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल) में हुए विधानसभा चुनाव के तहत मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रचंड बहुमत की ओर है। चुनाव आयोग के रुझानों में BJP 190 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना रही है, जबकि टीएमसी अभी 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। इस बीच ही ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्री राम के नारे लगने लगे हैं। वहीं आसनसोल में टीएमसी दफ्तर के बाहर तोड़फोड़ की खबर भी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है, वे आज ही सीएम पद से इस्तीफा भी दे सकती हैं। तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। थालापति विजय के पिता ने कहा है कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी टीवीके गठबंधन कर सकती है। तमिलनाडु में सीएम एमके स्टालिन और असम में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई अपनी सीट से बुरी तरह हार गए हैं।
असम में हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी की वापसी हो रही है। केरल के रुझानों में कांग्रेस के UDF गठबंधन को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। विधानसभा चुनाव नतीजों के एक दिन पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपने एक्स बायो से ‘सीएम’ हटा लिया था। तमिलनाडु में टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि डीएमके के सत्ता से बाहर जाने के संकेत मिल रहे हैं।
तीन चुनावी राज्यों पश्चिम बंगाल असम और केरल में चुनाव काफी दिलचस्प होने का अनुमान था। हालांकि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीपी गठबंधन एक बार फिर से सत्ता में वापसी कर रहा है। असम में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होने की बात कही जा रही थी, लेकिन चुनाव आयोग के परिणाम के अनुसार असम में बीजेपी दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ चुका है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच जबरदस्त मुकाबला देखा गया। लेकिन चुनाव आयोग के परिणाम में टीएमसी के किले को बीजेपी ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। वहीं तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में एक्टर विजय थलपति का जादू भी देखने को मिला।
असम के चुनाव परिणाम को देखा जाए तो यहां बीजेपी 101सीटों के साथ सबसे आगे है ,तो कांग्रेस 22 सीटों पर सिमट गई है, जबकि अन्य के खाते में 03 सीटें गई है। केरलम में एलडीएफ 35 को तो यूडीएफ को 99 ,बीजेपी को 03 और अन्य को तीन सीटें प्राप्त हुई है। तमिलनाडु में डीएमके को 75 ,एआइडीएम के 51, और अभिनेता विजय थलपति के नेतृत्व वाली टीवीके को 108 सीटें प्राप्त हुई। पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन को 18, कांग्रेस गठबंधन को6 और अन्य को 6 सिम प्राप्त हुई है। वही सबसे ज्यादा रोमांचक मुकाबला वाले पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 204 और टीएमसी को 83 सीटें प्राप्त हुई है। इस बार वहां दो सीटों के साथ कांग्रेस ने भी खाता खुला है और लेफ्ट को भी दो सीटें प्राप्त हुई है।

