Homeदेशबाजीगर में शाहरुख खान के साथ होतीं श्रीदेवी,बदली गई कहानी,शिल्पा-काजोल की एंट्री

बाजीगर में शाहरुख खान के साथ होतीं श्रीदेवी,बदली गई कहानी,शिल्पा-काजोल की एंट्री

Published on

साल 1993 में फिल्म आई ‘बाजीगर’ ने नेगेटिव रोल में शाहरुख को स्टारडम सातवें आसमान पर पहुंचाया था। हालांकि, ये किरदार ही कुछ ऐसा था कि इसके लिए कोई एक्टर तैयार नहीं हो रहा था। अब्बास-मस्तान को इस नेगेटिल किरदार वाले हीरो की तलाश करने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े थे। खैर हीरो भी मिला और फिल्म भी बम्पर साबित हुई। इस फिल्म में शाहरुख के साथ शिल्पा शेट्टी और काजोल नजर आई थीं। हालांकि, पहले ये तय हुआ था कि फिल्म में श्रीदेवी को डबल रोल में लिया जाए।

अब्बास-मस्तान ने ये पूरी कहानी बताई थी और कहा कि वीनस फिल्म्स के एग्जीक्यूटिव और ‘बाजीगर’ के प्रोड्यूसर का कहना था कि इस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट किया जाए। उनका मानना था कि वही प्रिया और सीमा दोनों का किरदार निभाएं जो कि बाद में काजोल और शिल्पा शेट्टी को मिला।

उनका कहना ये था कि जब सीमा की मौत होगी तो प्रिया अपनी बहन की मौत का केस सॉल्व करने में जुटी रहेंगी। ऐसा हुआ तो ऑडियन्स श्रीदेवी को पर्दे पर ज्यादा समय के लिए देख पाएगी। अब्बास-मस्तान ने कहा कि हम दोनों में से किसी को ये आइडिया पसंद नहीं आया था।

उन्होंने बताया कि हमने उनसे ये कहा कि शाहरुख का किरदार भी फिल्म में डबल रोल जैसा ही हैं। ऐसे में अगर बहनें भी डबल रोल में हो गईं तो ऑडियन्स के लिए ये काफी कन्फ्यूजिंग हो सकता है। आखिर हम लोगों ने उन्हें मना किया और दूसरे आइडिया पर आए। फिर सोचा कि श्रीदेवी या जूही चावला को सीमा के रोल के लिए साइन किया तो ऑडियन्स की सिम्पैथी उनसे जुड़ जाएगी।

उनका कहा था, ‘फैन्स, एक्ट्रेसेस में ही खो जाएंगे, कोई फिल्म की स्टोरीलाइन पर ध्यान नहीं देगा। फिल्म में कोई दिलचस्पी नहीं रखेगा। साथ ही जब सीमा की मौत होगी तो उन्हें बुरा लगेगा। ऐसे में हम लोगों ने नई एक्ट्रेसेस को कास्ट करने के बारे में फैसला लिया ताकि जब सीमा की मौत होगी तो ऑडियन्स को झटका लगेगा और लोग ये जानने में दिलचस्पी रखेंगे कि आगे क्या होने वाला है।’

बताते चलें कि वो फिल्म शाहरुख खान के करियर की टर्निंग पॉइंट साबित हुई। ‘बाजीगर’ और ‘डर’, दोनों ही फिल्मों ने शाहरुख ने नेगेटिव रोल से ऑडियन्स के दिलों पर छोड़ दी थी।

Latest articles

अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर सकेंगे दर्शक,नेटफ्लिक्स ने कर दी मौज

अब नेटफ्लिक्स ने अपने यूजर के हाथ में एक शानदार कंट्रोल दे दिया है...

कोलकाता से राजस्थान तक, क्रिटिकल केयर उपकरणों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाला मरीज डॉक्टर के साथ-साथ उन मेडिकल...

आमिर खान ने कर ली तीसरी शादी? इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिर्फ सिनेमा को ही लेकर नहीं, अपनी पर्सनल...

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द, क्या है इसकी वजह? जानें आयुर्वेदिक इलाज

सर्दियों के मौसम में बहुत से लोगों को घुटनों के दर्द और जोड़ों की...

More like this

अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर सकेंगे दर्शक,नेटफ्लिक्स ने कर दी मौज

अब नेटफ्लिक्स ने अपने यूजर के हाथ में एक शानदार कंट्रोल दे दिया है...

कोलकाता से राजस्थान तक, क्रिटिकल केयर उपकरणों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाला मरीज डॉक्टर के साथ-साथ उन मेडिकल...

आमिर खान ने कर ली तीसरी शादी? इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिर्फ सिनेमा को ही लेकर नहीं, अपनी पर्सनल...