Homeदेशसपा का कांग्रेस पर तीखा हमला ,क्या बचेगा  इंडिया गठबंधन ?

सपा का कांग्रेस पर तीखा हमला ,क्या बचेगा  इंडिया गठबंधन ?

Published on


न्यूज़ डेस्क 

राजनीति में कब  कोई नहीं जानता है। देश के भीतर कई  मजबूत क्षत्रपों को एक साथ रखना कोई मामूली बात नहीं है। आज के माहौल में जब एक परिवार के सभी सदस्य एक साथ नहीं रहने को तैयार हैं तो पार्टियों की बात को कौन कहे ? इस राजनीति तमाशा का अंतिम अंजाम क्या होगा यह कोई नहीं जानता लेकिन इंडिया गठबंधन के भीतर जिस तरह के खेल जारी है अगर उसे रोका  तय मानिये उनके मनसूबे  होंगे और बीजेपी फिर से सत्ता में आएगी। आप कह सकते हैं कि इंडिया गठबंधन के भीतर जिस तरह के खींचतान जारी है और पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हैं उससे साफ़ है कि बीजेपी की राह आसान होतृ जा रही है। फिर बीजेपी को सत्ता में तीसरी बार आने से कोई नहीं रोक सकता।    
               कल ही समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया है। मध्य प्रदेश में तालमेल नहीं करने और सपा के लिए सीट नहीं छोड़ने से नाराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी को छह सीट देने का वादा किया था लेकिन जब उसकी सूची जारी हुई तो उसमें सपा के लिए कुछ नहीं छोड़ा गया। गौरतलब है कि सपा ने अनेक सीटों पर उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिए थे।
                     इसे लेकर अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर गठबंधन सिर्फ केंद्र के स्तर पर होगा, तो उस पर उनकी पार्टी विचार करेगी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 19 अक्टूबर को एक सभा में कांग्रेस को लेकर कहा- अगर मुझे यह पता होता कि विधानसभा के स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है, तो हमारी पार्टी के लोग उनसे से कभी मिलने नहीं जाते। न ही हम कभी कांग्रेस के लोगों को कोई सूची देते। गठबंधन अगर केवल उत्तर प्रदेश में केंद्र के लिए होगा, तो उस पर विचार किया जाएगा।
                         गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश की 18 ऐसी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जहां कांग्रेस ने भी उम्मीदवार दिया है। इससे दोनों के बीच वोट का बंटवारा होगा, जिसका फायदा भाजपा को हो सकता है। कांग्रेस से गठबंधन के मामले में अखिलेश यादव ने कहा कि कमलनाथ से बात हुई थी। उन्होंने कहा- हमने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री से बात की। उन्होंने पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की। हमने उन्हें बताया कि हमारे विधायक पहले कहां जीते थे। उन्हें बताया कि हम पहले कहां नंबर दो पर थे।
                   अखिलेश ने कहा- उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि वे छह सीटों के लिए हमारे बारे में सोचेंगे। लेकिन जब उन्होंने उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सपा के लिए कुछ भी नहीं था। अगर मुझे पता होता कि राज्य में कोई गठबंधन नहीं है, तो हम मिलते ही नहीं। हमने कांग्रेस से बात नहीं की होती। उन्होंने कहा- लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन के बारे में सोचेंगे। वे हमारे साथ जैसा बर्ताव करेंगे, हमारा व्यवहार वैसा ही होगा।

Latest articles

विधानसभा चुनाव के लिए EC ने नियुक्त किए आब्जर्वर,470 अफसर रखेंगे पार्टियों पर नजर

चुनाव आयोग (ईसीआई) ने रविवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और देश भर में...

 तमिलनाडु भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 40 हुई,पीएम ने मुआवजे की घोषणा की

तमिलनाडु के करूर में टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली के दौरान मची...

अब बच्चों का आधार कार्ड घर बैठे बनवाएं, जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

भारत में आधार कार्ड पहचान और पते का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है।अब...

मर्दों में लंबे समय से बना हुआ है कमर दर्द, कैंसर हो सकता है

कमर दर्द आजकल एक आम समस्या बन चुकी है।ऑफिस में घंटों बैठना, गलत तरीके...

More like this

विधानसभा चुनाव के लिए EC ने नियुक्त किए आब्जर्वर,470 अफसर रखेंगे पार्टियों पर नजर

चुनाव आयोग (ईसीआई) ने रविवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और देश भर में...

 तमिलनाडु भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 40 हुई,पीएम ने मुआवजे की घोषणा की

तमिलनाडु के करूर में टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली के दौरान मची...

अब बच्चों का आधार कार्ड घर बैठे बनवाएं, जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

भारत में आधार कार्ड पहचान और पते का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है।अब...