सपा के मीडिया सेल संचालक गिरफ्तार,नाराज अखिलेश पहुंचे सीधे DGP दफ्तर, पुलिस की चाय भी ठुकराई

0
224

लखनऊ:रविवार सुबह समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया सेल के ट्विटर के संचालक मनीष जगन अग्रवाल को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मनीष को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर मनीष जगन अग्रवाल पर ट्विटर हैंडल के जरिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। इसके चलते उन पर हजरतगंज कोतवाली में कई मुकदमें दर्ज हैं।

जगन की गिरफ्तारी की खबर मिलते अखिलेश पहुंचे डीजीपी कार्यालय

जगन को गिरफ्तार किये जाने की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव डीजीपी कार्यालय पहुंच गये। अखिलेश ने पुलिस अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। सपा कार्यकर्ताओं पुलिस मुख्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी।

अखिलेश ने पुलिस की चाय पीने से किया मना

सपा कार्यकर्ता की गिरफ्तारी से नाराज अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस की चाय पीने से भी मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा नहीं है,चाय में जहर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं पुलिस मुख्यालय में चाय नहीं पियूंगा। उन्होंने कहा कि हम यहां की चाय नहीं पियेंगे। हम अपनी चाय लाएंगे कप आपका ले लेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि चाय हम मंगा लेंगे बाहर से। कैफेटेरिया से मंगा लेंगे। आप मत मंगाइए। हम नहीं पी सकते हैं, जहर दे दोगे तब? हमें भरोसा नहीं है। हम बाहर से मंगा लेंगे चाय।

भाजपा युवा मोर्चा की महिला पदाधिकारी ने जगन पर लगाया था आरोप

गौरतलब है कि भाजपा युवा मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई की एक महिला पदाधिकारी ने छह जनवरी को हजरतगंज कोतवाली में सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल पर बलात्कार और जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। अग्रवाल इस हैंडल का संचालन करता था। मनीष जगन अग्रवाल ने पिछले कुछ महीनों में महिलाओं और पत्रकारों को लेकर विवादित और अभद्र ट्वीट किया था। पुलिस ने जनवरी 2022 में दर्ज मनीष के खिलाफ मामले में दर्ज किये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here