DGCA ने एक खास पावर बैंक को फ्लाइट में ले जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। यह फैसला हाल ही में पावर बैंक की वजह से विमान में लगी आग की वजह से लिया गया। इस पावर बैंक का नाम मोबिकिंस एमके-पीबी-04 है। भारत आने-जाने वाली और घरेलू उड़ानों में यह पावर बैंक अब बैन रहेगा। हाल ही में एक यात्री के पावर बैंक में आग लगने की वजह से दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की उड़ान को बीच रास्ते में हैदराबाद डायवर्ट करना पड़ा था। ऐसे में अब कोई भी मोबिकिंस एमके-पीबी-04 पावर बैंक के साथ भारत में हवाई यात्रा नहीं कर पाएगा।
DGCA ने मोबिकिंस एमके-पीबी-04 नाम के पावर बैंक पर हवाई यात्रा में रोक लगा दी है।
DGCA की ओर से यह साफ किया गया है कि इस पावर बैंक में आग लगने की घटना सामने आई थी।
सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए यात्रियों और एयरलाइंस दोनों को सख्त हिदायत दी गई है कि यह पावर बैंक किसी भी हाल में विमान तक नहीं पहुंचना चाहिए।
DGCA प्रमुख विक्रम यादव की ओर से आदेश जारी कर सभी एयरलाइंस को सख्त हिदायत दे दी गई है। एयरलाइंस से कहा गया है कि वे यात्रियों के पावर बैंक की जांच करे और इस मॉडल को विमान में ले जाने से रोके।
इसके साथ ही एयरलाइन अन्य संचार माध्यमों से भी यह जानकारी यात्रियों तक पहुंचाएंगी कि लोग मोबिकिंस एमके-पीबी-04 पावर बैंक के साथ हवाई यात्रा न करें।
पावर बैंक को लगेज में लेकर यात्रा न करें। इसे चेक-इन बैग में रखें और ऐसे बैग में रखें, जिसे आप सीट पर लेकर बैठ सकें या अपने सामने रख सकें। जहाज में चढ़ने से पहले पावर बैंक का इस्तेमाल करें और फ्लाइट में न ही अपने डिवाइस को पावर बैंक से चार्ज करें और न पावर बैंक को किसी तरह से चार्जिंग पर लगाएं। संभव हो तो पावर बैंक को डिस्चार्ज करके जहाज में यात्रा करें।

