Homeदेशसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज मुंबई में की पार्टी नेताओं की...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज मुंबई में की पार्टी नेताओं की अहम बैठक

Published on

न्यूज़ डेस्क
इस बार के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सपा भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने जा रही है। चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करे इसको लेकर सपा की आज अहम बैठक की गई है। यह बैठक मुंबई में आयोजित की गई।

सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को मुंबई में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान महाराष्ट्र विधानसभा और बीएमसी चुनाव पर चर्चा की गई।

अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी पार्टी एमवीए गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। लेकिन, यदि समाजवादी पार्टी को नज़रअंदाज़ किया गया, तो फिर सपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा और महानगरपालिका चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए अखिलेश यादव ने गठबंधन में या फिर अकेले चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक तैयार रहने के लिए कहा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ 19 जुलाई को मुंबई में होने वाले सभी सपा सांसदों के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक से पहले अखिलेश यादव शुक्रवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में शामिल हुए। इस दौरान अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहीं।

बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे, इसे लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव के मद्देनजर महा विकास आघाडी और महायुति गठबंधन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

भाजपा सोमवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुंबई में एक बड़ी बैठक करने जा रही है। बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन, प्रचार से लेकर अन्य रणनीतियों पर चर्चा की जा सकती है।

Latest articles

क्या होता है TCP/IP और कैसे ये पूरी ऑनलाइन दुनिया को करता है कंट्रोल

इंटरनेट आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है लेकिन क्या आपने कभी...

IPS पूरन ने यौन शोषण-जातिवाद को बढ़ावा दिया,वीडियो में ASI ने लगाए आरोप

  हरियाणा में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के...

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 71 नेताओं को मिला टिकट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार दोपहर को अपने उम्मीदवारों...

 अब इस दिन होगा महागठबंधन में सीटों का बंटवारा,आज दिल्ली में फिर नहीं बनी बात

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट बंटवारे पर आखिरी दौर की बातचीत...

More like this