Homeदेशउदयनिधि स्टालिन को जान से मारने की मिली धमकी, कड़ी की गई...

उदयनिधि स्टालिन को जान से मारने की मिली धमकी, कड़ी की गई सुरक्षा

Published on

बीरेंद्र कुमार झा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को खत्म कर देने वाले बयान को लेकर जान से मारने की धमकी मिलने की बात सामने आने के बाद चेन्नई में उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बीजेपी इस मुद्दे पर लगातार हमलावर है और विपक्षी गठबंधन इंडिया पर दबाव बना रही है।

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन और कर्नाटक के मंत्री प्रियंक खड़गे की सनातन धर्म को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास (अयोध्या) ने कहा है कि उन्हें सनातन धर्म का ज्ञान नहीं है। इस प्रकार की भाषा मूर्खता है। सनातन धर्म को सारे देश के लोग मानते हैं। यदि वे उदयगिरि स्टालिन और प्रियांक खड़गे इसे हटाने और इसे कीड़े मकोड़े के समान बोल रहे हैं तो ये लोग देशद्रोही है और इन्हें दंड देना चाहिए।

अयोध्या के संत ने उदयनिधि  स्टालिन का सिर कलम करने पर 10 करोड रुपए इनाम की घोषणा की

अयोध्या स्थित तपस्वी छावनी मंदिर के मुख्य पुजारी जगतगुरु परमहंस आचार्य ने सनातन धर्म संबंधी टिप्पणी को लेकर तमिलनाडु के मंत्री विधायक उदयनिधि स्टालिन का सिर काटने वाले को 10 करोड रुपए इनाम देने की सोमवार को घोषणा की। परमहंस आचार्य ने कहा कि मैं स्टालिन का सिर काटकर मेरे पास लाने वाले को 10 करोड रुपए इनाम दूंगा। अगर किसी के पास स्टालिन को मारने की हिम्मत नहीं है, तो मैं खुद उन्हें दुनिया के किसी भी कोने से ढूंढ लूंगा और मार डालूंगा।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरेंद्र मिश्रा की प्रतिक्रिया

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए वाले टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है।उन्होंने सतना में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उदयनिधि स्टालिन को लेकर क्या कहें, अब तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे ने भी कुछ बोल दिया है। राहुल गांधी पहले ही हिंदू और हिंदुत्व पर सवाल उठा चुके हैं। यह सब टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक लोग हैं। यही इनका छिपा हुआ उद्देश्य है और ये उसी की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं और सनातन को खंडित करने की कोशिश कर रहे हैं।

एसपी सांसद रामगोपाल यादव की प्रतिक्रिया

उधयानिधि स्टॅलिन की सनातन धर्म को खत्म कर देने वाले टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि मैं इस पर कोई बयान नहीं देना चाहता। मैं बस इतना ही कहूंगा कि किसी को भी किसी के धर्म या विचारों के खिलाफ बयान नहीं देना चाहिए।

क्या है मामला

गौरतलब है कि तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि उदयनिधि  स्टालिन ने शनिवार को यह टिप्पणी कर विवाद पैदा कर दिया कि सनातन धर्म सामानता एवं सामाजिक न्याय के विरुद्ध है और इसका उन्मूलन करने की जरूरत है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए,बल्कि इनका उन्मूलन कर दिया जाना चाहिए।

उदयनिधि ने सनातन धर्म के खिलाफ बोलना जारी रखने का लिया संकल्प

इस बीच सनातन धर्म विरोधी रूप को लेकर व्यापक स्तर पर विरोध होने के बावजूद द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि उन्होंने आस्था में कुछ प्रथाओं की उन्मूलन की बात की थी और वह उनके खिलाफ आवाज उठाना जारी रखेंगे।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा सिर्फ हिंदू आस्था के नहीं बल्कि उन सभी आस्थाओं के बारे में बात की गई थी जिसमें ऐसा किया जाता है।उदय निधि ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं उसे मुद्दे पर बार-बार बात करूंगा जिस पर मैंने शनिवार को कार्यक्रम में बात की थी। मैं और भी बोलूंगा।मैंने उस दिन ही कहा था कि मैं उसे मुद्दे पर बात करने जा रहा हूं जो कई लोगों को क्रोधित कर देगा और वही हुआ।उन्होंने दावा किया कि सनातन धर्म का मतलब है कि यह स्थायी है और उसे बदला नहीं जा सकता।

इंडिया के घटक दल का समर्थन नहीं

गौरतलब है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के मंत्री पुत्र उदयनिधि स्टालिन के इस सनातन विरोधी रूप को लेकर इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों का समर्थन नहीं मिल रहा है। कांग्रेस ने इसे उदयनिधि स्टालिन का निजी वक्तव्य करार दिया, हालांकि कांग्रेस अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर ऐसे वक्तव्य के साथ खड़ी होने की बात कह कर इसका प्रत्यक्ष समर्थन करती नजर आ रही है ।

ममता बनर्जी ने स्टालिन की टिप्पणी के बारे में कहा कि उन्हें उतना अनुभव नहीं है और उन्हें इस बारे में संभवत: पता नहीं होगा। उन्होंने कहा, मुझे यह नहीं पता कि उन्होंने ये टिप्पणियां क्यों और किस आधार पर कीं। मुझे लगता है कि हर धर्म का समान रूप से सम्मान किया जाना चाहिए।

 

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...