बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2 सितंबर 2026 में इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने और एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। इस निर्देश के अनुसार हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस की पिछले 6 साल की जांच और एसआर/एडीआर (Accidental Death Report) की प्रक्रिया पर असंतोष जताया था। इसके बाद से दिशा सालियान के मामला को CBI देख रही है । सीबीआई ने इस मामले में दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान के आवेदन के अनुसार रिया चक्रवर्ती,आदित्य ठाकरे,, डीनो मारिया, उद्धव ठाकरे,परमवीर सिंह जैसे कई लोगों को अपने FIR में नामित आरोपी तो बनाया है, लेकिन इनमें से किसी के भी विरुद्ध कस्टोडियन इंक्वारी जैसी कोई बड़ी कार्रवाई पिछले डेढ़ महीने में जब से सीबीआई के हाथ में यह मामला गया है नहीं की है।
इस मामले में सीबीआई अपनी रणनीति के तहत योजनाबद्ध ढंग से काम कर रही है या वहां कुछ और ही चल रहा है, यह तो सीबीआई ही जाने, लेकिन लोगों के बीच ऐसी चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि सीबीआई मुख्य रूप से अब भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, जो दिशा सालियान मामले में भी रसूखदार और पैसे वाले नामित आरोपियों से पैसे लेकर मामले को सुशांत सिंह राजपूत के मामले की ही तरह रफा दफा करने में लगी हुई है। सीबीआई को लेकर लोगों के मन में जो ऐसे विचार आने लगे हैं यह कोई अन्यथा भी नहीं है ,न्यायालय तक सीबीआई को इसकी अक्षमता और भ्रष्टाचार को लेकर पिंजरे का तोता कह चुका है और उसने भ्रष्टाचार को लेकर इसपर गंभीर टिप्पणी भी की है। दिशा सालियान के मामले के भी सुशांत सिंह राजपूत के मामले की तरह रफा दफा करने के लोगों के विचार को इस बात से भी बल मिलता है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में जहां NCB ने NDPS एक्ट के तहत ड्रग्स से जुड़े इन पहलुओं की जांच की, वहीं सुशांत की मौत और पैसों की हेराफेरी के मुख्य मामले में CBI ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को हत्या या आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों से क्लीन चिट दे दी है।
सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अपनी जांच और ड्राफ्ट आरोपों के आधार पर रिया चक्रवर्ती से जुड़ी कई अहम जानकारियां CBI और अदालत के सामने रखी थीं। जिनमें निम्नलिखित प्रमुख है
ड्रग्स की खरीद और आपूर्ति का दावा।NCB ने अपनी जांच में यह बात कही कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए कई बार गांजा (मारिजुआना) और अन्य नशीले पदार्थ खरीदे और उन्हें मुहैया कराए।
चोरी-छिपे ड्रग्स देने का संदेह. शुरुआती जांच के दौरान NCB की टीम ने यह संदेह भी जताया था कि सुशांत को उनकी जानकारी के बिना या चोरी-छिपे चाय, कॉफी या पानी में मिलाकर ड्रग्स (जैसे सीबीडी ऑयल) दिए जाते थे।
वित्तीय लेनदेन और भुगतान. एजेंसी के अनुसार, इन ड्रग्स की खरीद के लिए भुगतान रिया चक्रवर्ती द्वारा किया जाता था। कई मौकों पर सुशांत के पैसों या कार्ड का इस्तेमाल कर ड्रग्स मंगाए जाने की बात भी जांच में सामने आई थी।
भाई शौविक और स्टाफ की भूमिका. NCB ने बताया कि ड्रग्स मंगाने और उनकी डिलीवरी लेने के लिए रिया ने अपने भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और स्टाफ दीपेश सावंत का सहारा लिया था।
व्हाट्सएप चैट के सबूत. प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा रिया के फोन से निकाले गए डिलीट किए गए संदेशों (WhatsApp chats) को आधार बनाते हुए NCB ने कहा कि रिया और कुछ ड्रग पेडलर्स व मैनेजरों (जैसे जया साहा) के बीच नशीले पदार्थों के लेन-देन को लेकर नियमित बातचीत होती थी।
यह तो खैर लोगों की राय थी,सीबीआई से इतर विभागों की जांच रिपोर्ट थी और न्यायालय की टिप्पणियां थीं, लेकिन खुद सीबीआई ने भी कई ऐसे प्रमाण अपने आप दिए हैं, जिससे यह पता चलता है कि CBI के अपने पदाधिकारी में से भी बड़ी संख्या में वैसे पदाधिकारी इस संस्था मौजूद हैं जो पैसे लेकर केस को मैनेज करते हैं। निम्नलिखित बातें सीबीआई में बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा करती है:
पूर्व का आंतरिक विवाद: साल 2018 में CBI के अंदर तत्कालीन डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना के बीच उच्च स्तर का विवाद और भ्रष्टाचार के आरोप-प्रत्यारोप जरूर सामने आए थे, जिसमें CBI ने अपने ही एक डीएसपी (देवेंद्र कुमार) को गिरफ्तार किया था।
अपने ही विभाग के पदाधिकारी की गिरफ्तारी: CBI ने वैसे तो अबतक अपने विभाग के कई वरीय अधिकारियों तक को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। मार्च 2026 को सीबीआई ने दिल्ली में तैनात अपने ही इंस्पेक्टर दीपक फलसवाल को एक शिकायत पर कार्रवाई न करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
CBI के 6 अधिकारियों पर कोर्ट का आदेश: अक्टूबर 2026 में दिल्ली हाई कोर्ट ने झूठे सबूत पेश करने के मामले में CBI के 6 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है, हालांकि इसमें किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।

