Homeदेशतो क्या मोदी के पिछड़े वर्ग वर्गसे  होने की वजह से शंकराचार्यों...

तो क्या मोदी के पिछड़े वर्ग वर्गसे  होने की वजह से शंकराचार्यों ने  प्राणप्रतिष्ठा में हिस्सा नहीं लिया ?

Published on

न्यूज़ डेस्क 
तमिलनाडु के खेल विकास और युवा मामलों के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने दावा किया है कि प‍िछड़े वर्ग से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति के कारण शंकराचार्य अयोध्या में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल नहीं हुए थे।

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के पुत्र उदयनिधि स्टालिन रविवार को पूर्वी चेन्नई डीएमके जिला इकाई द्वारा आयोजित पार्टी बूथ एजेंटों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि उन्होंने सनातन धर्म में असमानताओं के बारे में बात की थी और संतों का यह कृत्य उसी का प्रमाण है।

उन्होंने सनातन धर्म पर अपने भाषण को याद करते हुए कहा, ”मैंने यह चार महीने पहले कहा था। मैंने आपके लिए बात की। मैंने कहा कि सभी समान हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि वह सनातन धर्म पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेंगे।उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा सरकार ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किया, क्योंकि वह एक विधवा हैं और आदिवासी समुदाय से हैं। तमिलनाडु के मंत्री ने दोहराया कि द्रमुक किसी भी धर्म या राम मंदिर के निर्माण के खिलाफ नहीं है।तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती मंत्री पी.के. शेखरबाबू भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि सितंबर 2023 में एक प्रगतिशील लेखक मंच को संबोधित करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के उन्मूलन का आह्वान किया था। उन्होंने तब कहा था कि सनातन धर्म कोरोनोवायरस, मलेरिया और डेंगू की तरह है और समानता और सामाजिक न्याय के विकास के लिए इसे खत्म करना होगा।इससे विवाद खड़ा हो गया और इस युवा नेता के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this