Homeदेशइंसाफ नहीं मिला तो देश छोड़ देंगे, Sidhu Moose Wala के पिता...

इंसाफ नहीं मिला तो देश छोड़ देंगे, Sidhu Moose Wala के पिता ने बयां किया दर्द

Published on

चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में परिवार ने सरकार से फिर इंसाफ की गुहार लगायी है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को एक सभा के दौरान कहा कि मूसेवाला की हत्या के पांच महीने हो चुके हैं, लेकिन सरकार से इंसाफ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एक महीने और इंतजार करूंगा, अगर न्याय नहीं मिला, तो देश छोड़ देंगे। उन्होंने कहा है कि मैंने अपनी समस्याएं सुनाने के लिए डीजीपी से वक्त मांगा है। एक महीने इंतजार करूंगा, अगर कुछ नहीं हुआ, तो मैं अपनी एफआईआर वापस ले लूंगा और देश छोड़ दूंगा।”

बलकौर सिंह ने सरकार को दी चेतावनी

बलकौर सिंह ने कहा कि मुझे कानून पर भरोसा था, इसी वजह से अभी तक कहीं कोई धरना वगैरह नहीं दिया, लेकिन अब सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर के बाद परिवार समेत भारत छोड़ दूंगा। उन्होंने मूसेवाला की हत्या को लेकर प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस हमें इंसाफ नहीं दे पाई है।

ये भी पढ़ें…
आतंकी धमाकों से दहला सोमालिया,100 की मौत, 300 से ज्यादा घायल

पुलिस ने लॉरेंस विश्नोई गिरोह का एक और सदस्य किया गिरफ्तार

इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार को बताया कि उसने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, पुलिस को गिरफ्तार व्यक्ति मोहित भारद्वाज (32) के कब्जे से अमेरिका में बनी एक पिस्तौल मिली है। पुलिस ने बताया कि मोहित गैंगस्टर दीपक टीनू का करीबी था। टीनू मानसा पुलिस की हिरासत से भाग गया था, हालांकि बाद में उसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Latest articles

भोपाल कॉन्फ्रेंस में CJI की मौजूदगी में न्यायिक रोडमैप तय

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट, 25 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस...

बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल के साइन नहीं? कांग्रेस ने बताई वजह

#RahulGandhi# signature # no-confidencemotion #Birla #missing#Congress #explains the reason विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर...

खाते में पैसे आये और मिनटों में उड़ गए, ये है नया डिजिटल स्कैम

आज के डिजिटल दौर में ठगी के तरीके जितनी तेजी से बदल रहे हैं,...

हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है कारण और शरीर का पूरा साइंस

हम सभी को बचपन से यही सिखाया जाता है कि दिन भर में खूब...

More like this