श्री संजय सिंह ‘टाइगर’ ने विधि विभाग, बिहार के मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया

0
5

(08 मई 2026 )

आज दिनांक 8 मई 2026 को श्री संजय सिंह ‘टाइगर’ ने विधि विभाग, बिहार के मंत्री के रुप में पदभार ग्रहण किया।श्री बासनो शंकर मेहरोत्रा, विशेष सचिव–सह–प्रभारी सचिव, विधि विभाग, बिहार, पटना ने माननीय मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर विभाग में स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रभारी सचिव, विधि विभाग, बिहार ने विभाग की संरचना एवं कार्यप्रणाली से माननीय मंत्री, विधि विभाग, बिहार सरकार को अवगत कराया। इस दौरान माननीय मंत्री ने विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों से मुलाकात कर उनके दायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त की। माननीय मंत्री ने विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए निदेशित किया।
कार्यक्रम के दौरान विभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here