HomeदेशShraddha Murder Case:आफताब का होगा नार्को टेस्ट, पांच दिन की रिमांड भी

Shraddha Murder Case:आफताब का होगा नार्को टेस्ट, पांच दिन की रिमांड भी

Published on

नई दिल्ली: लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या करने और उसके शरीर के 35 टुकड़े करने के आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को टेस्ट किया जाएगा। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है। गुरुवार शाम अदालत ने आफताब की पुलिस हिरासत भी पांच दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।

आफताब को वर्चुअली किया गया कोर्ट में पेश

आफताब को साकेत जिला अदालत के सामने वर्चुअली पेश किया गया। अदालत ने उसकी सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया। सुनवाई के दौरान आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग को लेकर वकीलों के एक बड़े समूह ने अदालत के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

आफताब ने किये चौंकाने वाले खुलासे

आफताब ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने श्रद्धा के टुकड़े करने के बाद उसकी पहचान छुपाने के लिए चेहरे को जला दिया था। पूछताछ में आफताब ने बताया कि ये सब जानकारी उसे इंटरनेट के जरिए मिली। सूत्रों के मुताबिक श्रद्धा के कपड़े जिस गाड़ी में फेंके गए थे, उसकी पहचान पुलिस ने कर ली है। पुलिस ने दो ऐसे स्थान चिन्हित किए हैं जहां कूड़ेदान का कचरा फेंका जाता था। उन स्थानों पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

क्या होता है नार्को टेस्ट?

नार्को टेस्‍ट के दौरान आरोपी को सोडियम पेंटोथॉल का एक इंजेक्शन दिया जाता है। इसे ट्रुथ ड्रग के नाम से भी जाना जाता है। इस दवा के शरीर में जाने पर व्यक्ति एक ऐसी अवस्था में पहुंच जाता है, जहां व्यक्ति पूरी बेहोशी की स्थिति में भी नहीं होता है और पूरी तरह से होश में भी नहीं होता है। इन दोनों के बीच एक ऐसी अवस्था होती है जिसमें व्यक्ति ज्यादा नहीं बोल सकता है। ऐसा माना जाता है कि इस अवस्‍था में कोई भी शख्‍स झूठ नहीं बोलता है। इसलिए जांच टीम को सच्‍चाई तक पहुंचने में मदद मिलती है।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this