Homeदेशपीएम मोदी को पछाड़ कर सोशल मीडिया की क्वीन बनी स्त्री -...

पीएम मोदी को पछाड़ कर सोशल मीडिया की क्वीन बनी स्त्री – 2 की अदाकारा श्रद्धा कपूर

Published on

इन दिनों हर जगह केवल स्त्री और स्त्री की सक्सेस की बात हो रही है, लेकिन स्त्री स्टार श्रद्धा कपूर ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीछे छोड़ दिया है।श्रद्धा कपूर के फॉलोअर्स की संख्या 91,518,357 पहुंच गई है, जबकि पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 91,391,797 है।ये आंकड़े 21 अगस्त 2024, दोपहर 2:40 बजे के हैं। इस के साथ, श्रद्धा इंस्टाग्राम पर तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय बन गई हैं।

इंस्टाग्राम पर फॉलवर के मामले में श्रद्धा कपूर से आगे सिर्फ दो ही भारतीय हैं। प्रियंका चोपड़ा 91.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली 271 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पहले स्थान पर हैं। इस तरह, श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी स्ट्रांग प्रजेंस से सबको चौंका दिया है।

श्रद्धा कपूर के बाद, आलिया भट्ट (85.1M), कैटरीना कैफ (80.4M), दीपिका पादुकोण (79.8M), और नेहा कक्कड़ (78.7M) जैसी टॉप एक्ट्रेसेस इंस्टाग्राम पर फॉलो की जाती है।नेहा कक्कड़ सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय सिंगर हैं, जबकि आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं।

श्रद्धा कपूर की इस फिल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और श्रद्धा को जबरदस्त लाइमलाइट में ला दिया। फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने बड़े स्टार्स पर डिपेंड हुए बिना फिल्म को हिट बनाया l उन्होंने कहा कि फिल्म की सकसेस में फिल्म कि कहानी सबसे ज्यादा जरूरी होती है।

पीएम मोदी और अन्य राजनेताओं की सोशल मीडिया पर मौजूदगी की बात की जाय तो भले ही पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन X (पहले ट्विटर) पर वे अब भी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ग्लोबल लीडर हैं, उनके 101.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।वहीं, अन्य भारतीय नेताओं में कांग्रेस के राहुल गांधी के 26.7 मिलियन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 27.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

श्रद्धा कपूर की इस अचीवमेंट में “स्त्री 2” में वरुण धवन और अक्षय कुमार का स्पेशल कैमियो का इंपोर्टेंट रोल है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी इंपोर्टेंट रोल है में थे। फिल्म ने यह साबित कर दिया कि केवल कहानी के दम पर भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका किया जा सकता है।

Latest articles

भारत को मिल गया पाकिस्तान के खिलाफ पुख्ता सबूत!एफएटीएफ में उठेगा चेहरे से नकाब

आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ भारत को पुख्ता सबूत हाथ लग...

सूरज पंचोली की केसरी वीर फ्लॉप हुई या हिट, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा स्टारर केसरी वीर...

पाकिस्तानी विमानों के लिए भारत अभी नहीं खोलेगा एयर स्पेस,23जून तक रहेगी पाबंदी

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है।भारत ने पाकिस्तान की...

दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली7याचिका,केंद्र विवाद पर AAP सरकार ने दाखिल किए थे केस

दिल्ली में सरकार बदलने का सीधा असर कानूनी विवादों पर पड़ा है।रेखा गुप्ता के...

More like this

भारत को मिल गया पाकिस्तान के खिलाफ पुख्ता सबूत!एफएटीएफ में उठेगा चेहरे से नकाब

आतंकवादियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ भारत को पुख्ता सबूत हाथ लग...

सूरज पंचोली की केसरी वीर फ्लॉप हुई या हिट, ओपनिंग डे पर की इतनी कमाई

बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा स्टारर केसरी वीर...

पाकिस्तानी विमानों के लिए भारत अभी नहीं खोलेगा एयर स्पेस,23जून तक रहेगी पाबंदी

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाया है।भारत ने पाकिस्तान की...