टाइगर की हत्या करने पहुंचे शूटर कोटा से गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेवारी

0
2

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर मुंबई पुलिस ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुंबई पुलिस के डीसीपी ने बताया कि, जिस तरह से गोलियां चलाईं गईं उससे प्रथम दृष्टया यही लगता है कि आरोपी मर्डर के प्लान से ही आए थे।

टाइगर पर रविवार शाम 7 बजे हमला किया गया था।टाइगर की कार पर फायरिंग करने वाले हमलावर को पुलिस ने 15 घंटे में राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक, तीनों पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से जयपुर जा रहे थे। जनरल कोच में हिरासत में लिया गया। इनके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने हमला करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। अनिल ने वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली।

पुलिस बोली कि टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई है। फायरिंग में उनके ड्राइवर को भी चोट लगी है।गिरफ्तार अपराधियों को लेकर पुलिस बोली कि तीनों में कोई भी आरोपी नाबालिग नहीं है राजस्थान पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए तीनों संदिग्धों में दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। इनमें हरियाणा के सोनीपत का रेहान और बिहार के बेगूसराय का ऋतिक कुमार उर्फ रोशन शामिल हैं।पहले तीसरे आरोपी के नाबालिग होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने इससे इनकार किया। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर हमले की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आरोपी करीब 10 दिनों से टाइगर श्रॉफ पर नजर रख रहे थे। उन्होंने उनके घर और जिम की भी रेकी की थी। फायरिंग से पहले आरोपियों ने 45 मिनट तक उस इलाके को अच्छी तरह से खंगाला था। वे सोशल मीडिया पर पापराजी के वीडियो और ब्लॉगर्स के कंटेंट से भी टाइगर की लोकेशन और दिनचर्या की जानकारी जुटा रहे थे।रविवार को फायरिंग के बाद आरोपी मुंंबई में एसवी रोड से विले पार्ले और अंधेरी की ओर भागे। उन्होंने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी बाइक छोड़ दी और ट्रेन में सवार हो गए। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली थी।

राजस्थान पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि हरियाणा के रेहान का संपर्क अमेरिका में रह रहे अनिल पंडित से था। अनिल पंडित को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है।फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप के जरिए अनिल पंडित ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया।

उसने सलमान खान को भी धमकी दी और उनसे लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगने को कहा। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो क्लिप को वेरिफाई कर रही है।

मुंबई फायरिंग मामले में DCP राज तिलक रोशन ने कहा, बाइक पर तीन लोग सवार थे। इनमें से दो ने फायरिंग की और फिर बाइक से फरार हो गए।क्राइम ब्रांच की करीब 20 स्पेशल टीमें बनाई गईं। फील्ड वर्क और तकनीकी जांच के आधार पर बाइक को अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेस किया गया। CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी जांच से तीनों के रास्ते का पता चला।

जांच में सामने आया कि वे मुंबई के उत्तरी हिस्से की ओर गए और फिर सूरत चले गए। इसके बाद पता चला कि वे पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से जा रहे थे। हमने यह भी पता लगाया कि वे किस कोच में थे और कोटा पुलिस को इसकी जानकारी दी।

कोटा पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद हमने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया। उन्हें मुंबई लाने की प्रक्रिया जारी है। इस मामले में दिल्ली पुलिस, गुजरात पुलिस और राजस्थान पुलिस ने हमारी मदद की है।

मुंबई पुलिस के डीसीपी ने कहा- मुंबई के अंधेरी में आरोपियों ने बाइक डंप की। आरोपी मुंबई से सूरत फिर कोटा गए। उन्हें पकड़कर मुंबई लाया जा रहा है। ऑन-रिकॉर्ड टाइगर को फिलहाल कोई धमकी नहीं मिली है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित का एक और ऑडियो नोट आया। इसमें उन्होंने कहा, ‘मैं प्रशासन से पूछता चाहता हूं कि जब बॉलीवुड वालों ने सुशांत को मारा, तब कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। आज जब हमारे बड़े भाई लॉरेंस ने इनके खिलाफ एक्शन लिया, तो प्रशासन हमारे भाई के खिलाफ बोलता है। हम भगत सिंह जैसी सोच रखते हैं। हमारी लड़ाई चलती रहेगी। ये जितने बॉलीवुड एक्टर हैं, ये पाकिस्तान में बैठे दाऊद के पैसों से फिल्में बनाते हैं और उसे दोगुने पैसे कमाकर दे रहे हैं।’

आगे कहा गया है, ‘रही बात सलमान खान की, जब तक ये माफी नहीं मांग लेता, तब तक इसका पीछे नहीं छोड़ेंगे। इसका जीना हराम कर देंगे। अगर ये माफी मांग लेता है, तो हमारा इससे कोई द्वेश ही नहीं है। अगर माफी नहीं मांगता, तो इसके जितने नजदीकी हैं, सबका नुकसान करेंगे, इसका तो करेंगे ही। तुम हमारे 2 मारोगे, हमारे 100 भाई मुंबई में तैयार बैठे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here