दिल्ली में हैरान करने वाली घटना, हॉर्न बजाने के विवाद पर युवक को आधा किमी तक घसीटा (VIDEO)

0
198

न्यूज डेस्क: राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में एक कार ने युवक को टक्टर मार दी और आधे किलोमीटर तक कार के बोनट पर घसीटता रहा। इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ चुका है। यह घटना 12 जनवरी की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मामला दिल्ली के राजौरी गार्डन का है। पुलिस ने बताया कि मामला रोड रेज का है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

शख्स को आधे किलोमीटर तक बोनट पर घसीटता रहा कार चालक

हॉर्न बजाने को लेकर हुई बहस में कार सवार युवक ने शख्स को टक्कर मार दी। इस दौरान वह जान बचाकर बोनट पर लटक गया। गाड़ी चला रहे युवक ने बोनट पर लटके शख्स को उतारने की बजाय आधा किलोमीटर तक गाड़ी चलाते हुए ले गया। बोनट में घसीटने की ये हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। गनीमत रही कि बोनट पर लटके शख्स की जान बच गई। उसे जमीन पर गिरने के कारण कुछ चोटें आईं हैं। जिस शख्स को इस वारदात में चोट लगी है, उसका नाम हरविंदर कोहली बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सुल्तानपुरी के कंझावला में भी हुई थी ऐसी ही वारदात

गौरतलब है कि नए साल के पहले ही दिन एक युवती की स्कूटी को कार ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद कार में फंस गई युवती को आरोपी लगभग 12 किलामीटर तक सुल्तानपुरी से कंझावला तक सड़कों पर घसीटते रहे, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here